A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: कूनो का चीता केपी-3 बारां के रामगढ़ पहुंचा, कई ग्रामीणों को दौड़ाया, दहशत में लोग

Video: कूनो का चीता केपी-3 बारां के रामगढ़ पहुंचा, कई ग्रामीणों को दौड़ाया, दहशत में लोग

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक चीता राजस्थान के बारां ज़िले में प्रवेश कर गया है, जिससे वन अधिकारियों ने निगरानी के प्रयास तेज़ कर दिए हैं। KP-3 के रूप में पहचाना गया यह चीता सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे रामगढ़ वन क्षेत्र में पहुंचा, जोकि ग्रामीणों की बस्ती के करीब है।

 चीता केपी-3 बारां के रामगढ़ पहुंचा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER चीता केपी-3 बारां के रामगढ़ पहुंचा

बारांः कूनो नेशनल पार्क से बारां जिले के जंगलों में पहुंचा चीता केपी 3 सोमवार को बांझआमली से रामगढ़ गांव की बस्ती के करीब पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस दौरान चीता केपी 3 ग्रामीणों के उपर भी हमलावर होते हुए वापस खेतों की ओर चला गया।

चीता के डर से पेड़ पर चढ़े लोग

किशनगंज रेंज के क्षेत्रिय वन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि चीता केपी 3 सोमवार को दिन में रामगढ़ गांव की बस्ती के करीब पहुंच गया। जानकारी मिलने पर बस्ती के समीप खेतो में ग्रामीण पहुंच गए। चीता गेहूं के खेत से दौड़ते हुए, बस्ती की ओर भागा। जहां ग्रामीण खड़े थे। वे जान बचाकर इधर उधर भागते नजर आए। इस दौरान कई ग्रामीण पेड़ों पर भी बढ़ गए। बाद में चीता दूसरी और खेतों की तरफा भाग गया। बताया जा रहा है कि चीता अभी भी गांव के समीप ही मूवमेन्ट बनाए हुए है। 

गांव के गुरुवचन भारती ने बताया कि चीता गांव के बैरवा समाज के मंदिर के पास पहुंच गया था। बाद में वन विभाग ने क्षेत्र की कवर कर लिया है। चीता केपी 3 के रामगढ़ गांव में पहुंचने के दौरान कूनों की टीम के सदस्य तथा वनकमी भी चीते से 100 मीटर की दूरी से निगरानी रख रहे थे। 

वन विभाग ने लोगों से की ये अपील

वन अधिकारियों ने बताया कि चीता संभवतया पानी की तलाश में गांव के करीब पहुंच गया। इस दौरान किसी ग्रामीण द्वारा देखे जाने पर उसने अन्य की सूचित कर दिया। जिसके चलते उसके मवमेन्ट क्षेत्र में ग्रामीण पहुंच गए। कई ग्रामीण तमाशबीन की तरह पहुंचे थे। इस दौरान चीते ने ग्रामीणों की ओर दौड़ भी लगाई। ग्रामीणो को चीते के करीब नहीं पहुंचने की वन अधिकारियों ने अपील की है। चीता संभवत पानी की तलाश में मोद के करीब पहुंच गया होगा।

हालांकि इस पर निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीण भी चीते के करीब नहीं जाए। चीते की मूवमेन्ट को लेकर कूनों के अधिकारियों को टीम ने सूचित कर दिया है। चीतें का मूवमेंट गांव के नजदीक खेतों में ही बना हुआ था। उसके मूवमेन्ट पर निगरानी रखी जा रही है।

रिपोर्ट- राम मेहता