A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 91 IPS और 142 RAS का ट्रांसफर, 12 IAS का भी तबादला

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 91 IPS और 142 RAS का ट्रांसफर, 12 IAS का भी तबादला

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने 90 से ज्यादा आईपीएस और 142 RAS का ट्रांसफर कर दिया है। जबकि 12 IAS का भी तबादला किया गया है।

सीएम भजनलाल शर्मा की फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम भजनलाल शर्मा की फाइल फोटो

जयपुरः राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 91 आईपीएस और 142 आरएएस का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं, 12 आईएएस का भी तबादला किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है। 

सीनियर आईपीएस अधिकारी राजेश मीणा को उदयपुर से हटाकर महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज कर दिया गया है। रवि दत्त गौड़ को महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय जयपुर में तैनात किया गया है। अभी वे कोटा में इसी पद पर तैनात थे। ओम प्रकाश को जोधपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। 

IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

list

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयपुर विकास प्राधिकरण का उपायुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार मीणा को उपायुक्त, उपनिवेशन विभाग, नाचना (जैसलमेर) पर तैनात किया है। इसी तरह जगत राजेश्वर को जिला रसद अधिकारी (प्रथम), जयपुर बनाया गया है। 

RAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

लिस्ट

पिछले महीने हुआ था 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला 

इससे पहले पिछले महीने राजस्थान सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 11 जिला कलेक्टरों (डीसी) समेत 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। वित्त, गृह और उद्योग जैसे प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को बदल दिया गया और 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। सबसे बड़े बदलावों में से एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा का वित्त विभाग से स्थानांतरण है, जहां वे पाँच साल तक कार्यरत रहे। अब उन्हें जलदाय विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया है। 

अक्टूबर 2022 से गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे आईएएस आनंद कुमार को वन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था। वित्त विभाग अब वैभव गालरिया के अधीन हो गया है जिन्हें वित्त विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया।