A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'मैं भी तेरे बिना रह नहीं सकता', Insta पर स्टेटस लगाने के बाद ट्रेन के आगे कूद गया शख्स, सुबह पत्नी ने किया था सुसाइड

'मैं भी तेरे बिना रह नहीं सकता', Insta पर स्टेटस लगाने के बाद ट्रेन के आगे कूद गया शख्स, सुबह पत्नी ने किया था सुसाइड

राजस्थान के झुंझुनूं में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी का शव उसी दिन सुबह फंदे से लटकता मिला था। सुसाइड करने से पहले युवक ने इंस्टा पर स्टेटस भी लगाया था।

स्टेटस लगाकर युवक ने की खुदकुशी।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT स्टेटस लगाकर युवक ने की खुदकुशी।

झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की मौत के कुछ ही समय बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत से आहत होकर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पत्नी की मौत भी उसी दिन सुबह हुई थी। पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला था, जिसे आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि महिला के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पत्नी का फंदे से लटकता मिला था शव

जानकारी के अनुसार, नवलगढ़ के दुर्जनपुरा रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चिड़ावा क्षेत्र के पदमपुरा निवासी सचिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सचिन की पत्नी भारती का शव घर में पंखे से लटकता हुआ मिला था। मृतक महिला के पिता और भाई ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही भारती को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इस संबंध में पीहर पक्ष ने सुलताना पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है।

पति ने 60 किमी दूर की खुदकुशी

वहीं दूसरी तरफ पत्नी की मौत से आहत सचिन घर से करीब 60 किलोमीटर दूर नवलगढ़ क्षेत्र में पहुंचा। यहां उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसने यह कदम उठाने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस भी लगाया था। युवक ने अपने स्टेटस में लिखा, "मैं भी नहीं रह सकता तेरे बिना, आ रहा हूं मैं।" फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सचिन का शव नवलगढ़ जिला अस्पताल और भारती का शव चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। (इनपुट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

थार से कुचलकर दर्दनाक मौत, चीखती-चिल्लाती रह गई बुजुर्ग महिला; सामने आया VIDEO