A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: राजस्थान में नीमराना के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, जिंदा जले 5 मजदूर

VIDEO: राजस्थान में नीमराना के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, जिंदा जले 5 मजदूर

नीमराना के एक कबाड़ गोदाम में भयानक आग लग गई है। इस अग्निकांड में 5 मजदूरों के जिंदा जलने की खबर सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजस्थान के नीमराना...- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT राजस्थान के नीमराना के गोदाम में आग लग गई है।

Neemrana Fire Incident: राजस्थान में नीमराना क्षेत्र के मोहलड़िया गांव में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। बुरी खबर है कि कबाड़ गोदाम में आग लगने से 5 मजदूरों की जलकर मौत हो गई है। दो मजदूरों शव घटनास्थल से निकाले गए। इसके अलावा, चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

इस हादसे में एक पिकअप वाहन सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय गोदाम में कुछ मजदूर मौजूद थे, जो समय रहते वहां से भागने में सफल रहे। हालांकि, अंदर किसी के फंसे होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

आग के कारणों को लगाया जा रहा पता

प्रशासन की तरफ से पूरे मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

गोदाम में लगी आग ने धारण किया विकराल रूप

चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से गोदाम में फैली कि उसे काबू करने का मौका ही नहीं मिला। गोदाम में रखे कबाड़ और अन्य सामग्री में आग लगी, जिसने बाद में विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आसपास के इलाकों में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोकल लोगों ने अपने लेवल पर बचाव कार्य करना शुरू किया। फिर दमकल की टीम के पहुंचने तक आग को बुझाने की कोशिश की गई।

फिलहाल, लापता मजदूरों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना का असली कारण सामने आ सकेगा। प्रशासन, हालात पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें- मराठी मुद्दे पर हंगामा करने वाले राज ठाकरे की पार्टी के नेताओं पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 11 को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला