1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पाकिस्तान से मजबूरी में भारत आकर करनी पड़ती है शादी, वजह जानकर होंगे हैरान

पाकिस्तान से मजबूरी में भारत आकर करनी पड़ती है शादी, वजह जानकर होंगे हैरान

पाकिस्तान से आकर भारत में अपने बेटे बेटियों की शादी करते हैं लोग। इसके पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली है। परिवार ने बताया कि वे ऐसा क्यों करते हैं। जानिए क्या है वजह?

शादी करने पाकिस्तान से भारत आया परिवार- India TV Hindi
शादी करने पाकिस्तान से भारत आया परिवार

पाकिस्तान में रहने वाले सोढा परिवार के लिए विवाह एक ऐसी चुनौती है जिसके लिए उन्हें सरहद पार आना पड़ता है। सनातन मान्यता के अनुसार एक गोत्र में विवाह करने से कई तरह की बीमारियां और विकृतियां पैदा होती है ऐसे में सनातन धर्म में एक गोत्र में विवाह करने का प्रावधान नहीं है। इस मान्यता को मानने के कारण पाकिस्तान के सोढा परिवार को अपने परिवार की बेटियों और बेटों का विवाह करने के लिए सरहद पार कर भारत आना पड़ता है। ऐसा ही एक परिवार जोधपुर में अपनी लाडली का विवाह रचाने के लिए आया है।

देखें वीडियो

 पाकिस्तान से भारत आकर करनी पड़ती है शादी

जोधपुर में पाकिस्तान से शादी के लिए भारत आए इस परिवार की बेटी की शादी की जोर शोर से तैयारी चल रही है। आज यानी मंगलवार को बंदोली की रात है और कल यानी बुधवार को बारात दुल्हन को लेने के लिए जैसलमेर से जोधपुर पहुंचेगी। वधू का नाम मीना सोढा है, पिता का नाम गणपत सिंह सोढा है और माता का नाम डिम्पल भाटी है। गणपत सिह सोढा ने बताया कि हमारे इलाके में बेटे बेटियों की शादी भारत में आकर ही करनी पड़ती है। उसका कारण यह है कि पाकिस्तान में तमाम लोग हमारे ही गोत्र के हैं और एक ही गोत्र में हम अपने बच्चों की शादी नहीं करते हैं। इस वजह से हमें वीजा लेकर भारत आना पड़ता है और भारत में शादी करनी पड़ती है।

Image Source : IndiaTVभारत में पाकिस्तानी बेटी की शादी

भारत में बेटी ब्याहने से खुश हैं लोग
 

गणपत सिंह सोढा ने बताया कि उनके बड़े भाई लालसिह सोढा व्यवसाय करते हैं ओर 2013 मे भारत आए थे। मैं उन्हीं के पास अब अपनी बच्ची की शादी करने के लिए यहां जोधपुर आया हूं। उन्होंने बताया कि मैं 2022 में भारत आया हूं। मेरी बेटी की बारात जैसलमेर से जोधपुर आएगी। मेरा होने वाला दामाद शिक्षक है और हमारे परिवार के लोग इस बात से बहुत खुश हैं कि उनकी बच्ची की भारत में शादी हो रही हॆ वह पाकिस्तान की जगह भारत में सुरक्षित रहेगी।

वधू को भारत से प्यार है

सोढा ने बताया कि पाकिस्तान से भारत आने में दिक्कत आती है, क्योंकि वहां से सीधे यहां आने के लिए ना तो कोई ट्रेन है ना ही प्लेन है। मुनाबाव से होकर चलने वाली ट्रेन भी अभी बंद है तो दिक्कत ज्यादा है और अक्सर वीजा लेने में भी समस्या का सामना करना पड़ता है। वीजा एक्सटेंशन करवाने में भी दिक्कत आती है।

Image Source : indiatvमीना सोढा की शादी

वधू मीना सोढा ने बताया कि वह भी अपने पिता के साथ ही जोधपुर आई है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान में उन्हें कोई खास अंतर नजर नहीं आता।  वहीं मीना की माता डिम्पल भाटी ने बताया कि भारत का माहौल अच्छा है और यहां सब लोग भी अच्छे हैं। लगातार 10 साल से हमारा भारत और पाकिस्तान के बीच आना जाना लगा रहता है ।

(जोधपुर से चंद्रशेखर व्यास की रिपोर्ट)