पिता की चिता को अग्नि देते हुए हिस्ट्रीशीटर ने खाई बदला लेने की कसम, बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर लाई थी पुलिस
राजस्थान के झुंझनूं जिले के सांतड़िया गांव में दो दिन पहले हिस्ट्रीशीटर उमेश सांतड़िया के पिता हरफूल सिंह की हत्या के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसके लिए हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस कड़ी सुरक्षा में बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर देर रात गांव लेकर पहुंची।
