Rajasthan Live: बाड़मेर के जालीपा में तेज धमाका, कई जिलों में देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन, ब्लैक आउट का आदेश जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम होने के बाद सभी जगहों पर हालात सामान्य कर दिए गए थे, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से दोबारा हमला होने पर बाड़मेर में रेड सायरन बजने लगा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का फैसला होने के बाद पूरे राजस्थान में हालात सामान्य हो रहे थे। सभी जगहों पर ब्लैक आउट के आदेश रद्द कर दिए गए थे, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इसके बाद बाड़मेर में दोबारा रेड सायरन बजने लगे और ब्लैक आउट के आदेश दिए गए। बाड़मेर के अलावा जैसलमेर में भी पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। दोनों जगहों पर ब्लैक आउट के आदेश दिए गए हैं। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी ब्लैकआउट का आदेश दिया गया है।
Live updates : Rajasthan Live Blog
-
May 10, 2025 11:14 PM (IST) Posted by Shakti Singh
माउंट आबू में प्रशासन ने बंद कराईं दुकानें
माउंट आबू में सायरन बजने के साथ ब्लैकआउट हुआ। प्रशासन ने सभी दुकानों को बंद कराया। पुलिस और सरकारी महकमे के अधिकारियों ने शहर में घूम कर दुकानों और लाइटों को कराया। पाकिस्तान के द्वारा शीजफायर का उल्लंघन करने पर प्रशासन सचेत हुआ।
-
May 10, 2025 10:13 PM (IST) Posted by Shakti Singh
श्री गंगानगर में बंद कराई जा रही गाड़ियों की लाइट
श्री गंगानगर में गाड़ियों को रोका जा रहा है और लाइट बंद करवाई जा रही है। पूरे शहर में पहले ही ब्लैक आउट के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
-
May 10, 2025 9:57 PM (IST) Posted by Shakti Singh
माउंट आबू में ब्लैक आउट
माउंट आबू में भी प्रशासन ने ब्लैक आउट के आदेश जारी किए हैं। पाकिस्तान की तरफ से सीमावर्ती इलाकों पर लगातार ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। इसके बाद एहतियातन यह फैसला लिया गया है।
-
May 10, 2025 9:51 PM (IST) Posted by Shakti Singh
बाड़मेर के जालीपा में तेज धमाका
बाड़मेर के जालीपा में तेज धमाका हुआ है। यहां ड्रोन देखे जाने के बाद ब्लैक आउट हो चुका है। इसके बाद तेज धमाके की आवाज सुनी गई है। पुलिस लोगों को सड़क से हटा रही है।
-
May 10, 2025 9:32 PM (IST) Posted by Shakti Singh
हनुमानगढ़ में भी पूरा ब्लैकआउट
हनुमानगढ़ में भी पूरा ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से कई मोर्चों पर हमले किए गए हैं। इस वजह से सभी संवेदनशील इलाकों में ब्लैक आउट के निर्देश दिए गए हैं।
-
May 10, 2025 9:17 PM (IST) Posted by Shakti Singh
जैसलमेर आईजी बोले- काफी ड्रोन देखे गए हैं
सीजफायर उल्लंघन की पुष्टि करते हुए जैसलमेर आईजी ने कहा है कि काफी ड्रोन देखे गए हैं। एहतियातन पूरे इलाके में ब्लैक आउट के निर्देश दिए गए हैं।
-
May 10, 2025 9:16 PM (IST) Posted by Shakti Singh
श्रीगंगानगर में भी ब्लैकआउट
पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन के बाद श्रीगंगानगर में भी ब्लैकआउट का आदेश दिया गया है।
-
May 10, 2025 9:02 PM (IST) Posted by Shakti Singh
जैसलमेर में भी देखे गए ड्रोन
जैसलमेर और बाड़मेर में ड्रोन देखे जाने के बाद दोनों जगहों पर ब्लैक आउट के आदेश जारी किए गए हैं। पाकिस्तान ने सीजफायर का समझौता करने के कुछ घंटे बाद ही इसका उल्लंघन किया है।
-
May 10, 2025 8:51 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
बाड़मेर में फिर से हुआ ब्लैकआउट
जिला प्रशासन बाड़मेर ने जिले में तत्काल प्रभाव से ब्लैक आउट कर दिया है।
-
May 10, 2025 7:35 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ब्लैक आउट के आदेश रद्द
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का फैसला होने के बाद पूरे राजस्थान में ब्लैक आउट के आदेश रद्द कर दिए गए हैं।
-
May 10, 2025 5:25 PM (IST) Posted by Shakti Singh
नेता प्रतिपक्ष बोले- मिसाइल,जिंदा बम के पास न जाएं
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, "सीएम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। राज्य सरकार द्वारा किए गए कामों और मौजूदा हालात की जानकारी ली गई। सभी से सुझाव लिए गए। भारतीय सेना आतंकियों से लड़ रही है और यह जरूरी है कि हम सब एकजुट होकर लड़ें। मैं आम लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे एकजुट रहें और अफवाहों से बचें। कई जगहों पर मिसाइल का मलबा मिला है और जिंदा बम भी मिले हैं, उनके पास न जाएं।"
-
May 10, 2025 4:41 PM (IST) Posted by Shakti Singh
श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी मिसाइल ध्वस्त
श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी मिसाइल ध्वस्त कर दी गई है। यह मिसाइल पाकिस्तान से दागी गई थी। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम किया।
-
May 10, 2025 4:40 PM (IST) Posted by Shakti Singh
राजस्थान के मुख्य सचिव ने नागरिक सुरक्षा सलाहकार निकाय की बैठक की
राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मौजूदा हालात के मद्देनजर राज्य भर में नागरिक सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य नागरिक सुरक्षा सलाहकार समिति की पहली बैठक की। यह बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमलों को लेकर हुई। बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सेवाओं और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए।
-
May 10, 2025 4:33 PM (IST) Posted by Shakti Singh
सेना के लिए रक्तदान
चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों और यहां तक की ट्रॉली मेंन और सुरक्षा गार्ड्स ने भी रक्तदान की पहल की है। इस शिविर में आज एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली रोगियों को उपचार मुहैया कराने वाले चिकित्सक आज रक्तदान करते दिखाई दिए।
-
May 10, 2025 4:27 PM (IST) Posted by Shakti Singh
हनुमानगढ़ में मिसाइल गिराई
हनुमानगढ़ के लाखुवाली 20 फुट की मिसाइल गिराई गयी है। सुबह 9:30 बजे गांव के लोगों ने खुद देखा कि दो फाइटर जेट्स ने इस मिसाइल को ध्वस्त किया। मिसाइल का मलबा भी गांव में देखा गया है।