A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. संजय बरडिया उर्फ संजय जैन गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस की कार्रवाई

संजय बरडिया उर्फ संजय जैन गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस की कार्रवाई

राजस्थान में मची सियासी हलचल के बीच पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संजय बरडिया उर्फ संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर: राजस्थान में मची सियासी हलचल के बीच पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संजय बरडिया उर्फ संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय जैन की गिरफ्तारी आईपीसी की धारा 124 ए एवं 120 बी के तहत हुई है। इससे पहले संजय जैन को पूछताछ के सिलसिले में हिरासत में लिया था। अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने के लिये विधायकों की खरीद फरोख्त वाले ओडियो टेप में कथित रूप से नाम आने पर संजय जैन को गिरफ्तार किया गया।

संजय जैन का नाम अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग मामले में सामने आया था। इस रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद एसओजी ने पूछताछ के लिए संजय जैन को हिरासत में लिया था और अब पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।