1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में मौलवी पर लगे गंभीर आरोप, मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से किया रेप, पॉस्को एक्ट में केस दर्ज

राजस्थान में मौलवी पर लगे गंभीर आरोप, मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से किया रेप, पॉस्को एक्ट में केस दर्ज

राजस्थान के बारां में एक मौलवी पर नाबालिग से रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 Maulvi- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT अंता कस्बे में नाबालिग से रेप मामले में पुलिस ने जांच शुरू की

बारां: राजस्थान के बारां जिले के अंता कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ रेप का आरोप मदरसे के मौलवी पर लगाया गया है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर अंता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दी है कि वह मस्जिद स्थित मदरसे में पढ़ने जाती थी। आरोप है कि स्कूल के बाद मौलवी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मौलवी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी मौलवी की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अलवर में भी बच्ची से मौलवी ने किया था रेप

नवंबर 2025 में राजस्थान के अलवर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां एक 5 साल की एक मासूम बच्ची से मस्जिद में रेप करने वाले मौलवी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने कहा था कि बच्ची के साथ दरिंदगी एक जघन्य अपराध है। इसमें किसी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती है।

ये मामला अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक, मौलवी 5 साल की बच्ची को चीज दिलाने के बहाने मस्जिद ले गया था और वहां उसके साथ गलत काम किया था। 

वाकई इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली हैं। मौलवी का काम तो खुद गलत लोगों को सही रास्ता दिखाना होता है लेकिन अगर मौलवी ही गलत रास्ते पर चले जाएंगे तो समाज के भटके हुए लोगों को राह कौन दिखाएगा, ये एक बड़ा सवाल है।

इसके अलावा एक बड़ी समस्या लड़कियों को लेकर समाज के नजरिए की भी है। कई पुरुष अभी भी लड़कियों को केवल एक भोग की वस्तु समझते हैं और फिर रेप जैसे घिनौने अपराध होते हैं। लोगों के नजरिए में जब तक बदलाव नहीं आएगा, तब तक इस तरह के क्राइम पर नकेल कसना एक बड़ी चुनौती है। 

इससे पहले एक खबर ये भी सामने आई थी कि बड़ी बहन के बाद छोटी के साथ घिनौनी हरकत हुई थी और गैंगरेप-ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 बहनों ने जान दे दी थी।  (रिपोर्ट- राम मेहता)

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में 13 साल की मासूम बच्ची से 32 लोगों ने किया गैंगरेप, जिन 3 होटलों में हुई दरिंदगी, उन पर चला बुलडोजर