A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के उदयपुर और बांसवाड़ा में दो भीषण सड़क हादसे, कुल 6 की मौत, 25 लोग अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के उदयपुर और बांसवाड़ा में दो भीषण सड़क हादसे, कुल 6 की मौत, 25 लोग अस्पताल में भर्ती

राजस्थान में दो जगहों पर भीषण सड़क हादसे सामने आए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों की पहचान करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है।

खाई में गिरी बस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT खाई में गिरी बस

राजस्थान के उदयपुर और बांसवाडा में दो भीषण हादसे सामने आए हैं। कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। उदयपुर में दो बाइक की आपस में भिंडत होने से 3 लोगों की मौत हो गई है। बांसवाडा में बारात की बस पलट गई है। 3 की मौत हुई है। 25 से अधिक लोग घायल हैं।

बारात की बस खाई में गिरी

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के वडली पाडा गांव में बारात से भरी बस खाई में पलट गई है, जिसमें दो पुरुष एक महिला समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई। अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

25 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। करीब 25 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें 18 घायल है, एक युवक गंभीर हालत में है। 

पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

हालांकि, इसमें सभी तरह के इलाज को लेकर उचित इंतजाम कर दिए गए हैं। एसपी स्वयं मोर्चा संभाले हुए दिखाई दिए हैं। कलेक्टर भी मौके पर खड़े हैं, सभी तरह की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

राजा सोनी की रिपोर्ट