सचिन पायलट का विभाग अगले दो दिन के लिए सील, दो अधिकारी मिले कोरोना संक्रमित
सचिन पायलट का विभाग अगले दो दिन के लिए सील, दो अधिकारी मिले कोरोना संक्रमित
Manish Bhattacharya
Published : Jul 12, 2020 08:25 pm IST, Updated : Jul 12, 2020 08:26 pm IST
राजस्थान में मचे सियासी बवाल के बीच राज्य के डिप्टी सीएम सचिन पायलट के विभाग के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Image Source : FILESachin Pilo
जयपुर. राजस्थान में मचे सियासी बवाल के बीच राज्य के डिप्टी सीएम सचिन पायलट के विभाग के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का मुख्यालय सील कर दिया गया है। ये दफ्तर अगले दो दिन यानी 13 जुलाई और 14 जुलाई को सील रखा जाएगा। अतिरिक्त आयुक्त के आदेशानुसार, विभाग के सभी कर्मचारी दुरभाष पर उपलब्ध रहेंगे और कार्यालय नहीं छोड़ेंगे।