A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सीकर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ जमकर पथराव, 2 SHO समेत 11 पुलिसकर्मी घायल

सीकर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ जमकर पथराव, 2 SHO समेत 11 पुलिसकर्मी घायल

अजीतगढ़ में पुलिस टीम पर देर रात भारी पथराव किया गया, हमले में दो एसएचओ सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद एसपी, डिप्टी एसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया।

rajasthan police- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हमले में छतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी

सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र में पुलिस टीम पर देर रात हमला कर दिया गया है। मामला अजीतगढ़ के गढ़ टकनेत का है, जहां पुलिस टीम एक बदमाश के घर दबिश देने गई थी, लेकिन पुलिस टीम को अंदाजा भी नहीं था कि उन पर कई बदमाश मिलकर हमला बोल देंगे। इस हमले में 2 एसएचओ समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हैं, साथ पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

बदमाश महिपाल को पकड़ने गई थी पुलिस

मिली जानकारी दे मुताबिक गढ़ टकनेत की डाला वाली ढाणी में बदमाश महिपाल को देर रात पुलिस टीम पकड़ने गई जिन पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान अजीतगढ़ एसएचओ मुकेश सेपट, खंडेला एसएचओ इंद्रजीत यादव समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस की 3 गाड़ियां भी तोड़ डाली, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

1 दर्जन बदमाश गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त फोर्स बुलाई। जिस पर आधा दर्जन थानों की पुलिस, आरएसी की टुकड़ियां और जिले के एसपी भुवन भूषण यादव खुद मोर्चा संभालने अजीतगढ़ पहुंचे। पुलिस ने रातभर दबिश दी और आखिरकार भारी मशक्कत के बाद एक दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

एसपी ने कही ये बात

एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि बदमाश महिपाल पर पहले से ही मामला दर्ज हैं। सूचना मिलने पर महिपाल को पकड़ने अजीतगढ़ थाना पुलिस गई थी जिन्हें बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद अजीतगढ़ एसएचओ मुकेश सेपट पुलिस टीम के साथ मौके पर गए जहां बदमाशों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया, इसके बाद खंडेला थानाधिकारी इंद्रप्रकाश भी जब मौके पर गए तब उनके साथ भी मारपीट कर दी और गाड़िया तोड़ दी। सूचना के बाद खुद एसपी और डिप्टी एसपी मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी तब जाकर हालत और बदमाशों पर काबू पाया जा सका। पुलिस का यह संघर्ष बदमाशों से रातभर चला तब जाकर हालात काबू में आए।

(सीकर से अमित शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

VIDEO: IG साहेब और विधायक के बीच फीता काटने को लेकर हो गई नोकझोंक, खाटूश्यामजी सदर थाने का मामला
'आर्थिक तंगी, गृह कलेश और हत्या फिर आत्महत्या...', तंग आकर युवक ने बुआ और गर्भवती पत्नी पर किया हथौड़े से हमला; जान बचाकर भागा बेटा