1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कमरे से सड़क तक खून के निशान, युवक की कैसे हुई हत्या? जांच में खुलासा; CCTV आया सामने

कमरे से सड़क तक खून के निशान, युवक की कैसे हुई हत्या? जांच में खुलासा; CCTV आया सामने

सीकर से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। हत्या की यह वारदात इतनी खौफनाक थी कि इलाके में सनसनी फैल गई।

युवक की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज आया सामने- India TV Hindi
युवक की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे के कचियागढ़ क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भारणी गांव निवासी राजु निठारवाल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। हत्या की यह वारदात इतनी खौफनाक थी कि इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब बीच सड़क पर लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कमरे में ताला लगाकर फरार आरोपी 

मौके पर पहुंची श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राजु की हत्या आरोपी द्वारा बेरहमी से मारपीट कर की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को आरोपी के कमरे से लेकर सड़क तक खून के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि हत्या कमरे में की गई और फिर शव को घसीटकर सड़क तक लाया गया। आरोपी कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया।

परिवार में अकेला कमाने वाला था युवक

वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब हत्या के आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे आपसी रंजिश या विवाद से जुड़ा मामला माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक राजु अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तमाम पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें-

तेज हवाओं के साथ बारिश ने बच्ची की ली जान, पिता के साथ बाइक पर जा रही थी तभी हुआ हादसा

दक्षिण कोरिया के 20 से ज्यादा जंगलों में भड़की आग, VIDEO में देखें भीषण तबाही का मंजर