A
Hindi News राजस्थान झुंझुनूं में पेड़ से टकराकर दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, हैरान कर देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

झुंझुनूं में पेड़ से टकराकर दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, हैरान कर देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

राजस्थान के झुंझुनूं में हैरान कर देने वाला रोड एक्सीडेंट सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराने के बाद हो हिस्सों में बंट गया।

पेड़ से टकराकर दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर- India TV Hindi Image Source : INDIA TV पेड़ से टकराकर दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

झुंझुनूंः राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में झुंझुनू स्टेट हाईवे पर देर रात एक हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। एक ओवरलोड बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर सीधे एक दुकान में जा घुसा। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो जिसने भी देखा हैरान रह गया। 

कैसे हुआ हादसा?
 
सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि ट्रैक्टर तेज स्पीड में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा। सड़क किनारे लगे एक बड़े पेड़ से टकराने के बाद ट्रैक्टर दुकान के शटर के जा टकराया। इस दौरान ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा टूटकर अलग हो गया जबकि दूसरे हिस्से पर चालक बैठा रह गया। 
 
 गनीमत रही, बची जान
इस भीषण एक्सीडेंट को जिसने भी देखा वह दंग रह गया। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर-ट्रोली और दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया और ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया जबकि ट्राली रोड पर पलट गई। 

CCTV फुटेज आया सामने

 घटना स्थल के पास ही सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसमें यह पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण खोकर पहले पेड़ से टकराया और फिर दुकान से जा भिड़ा। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और तेज गति को हादसे की वजह माना जा रहा है।

दुकानकारों ने की एक्शन की मांग

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर ओवरलोड वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोडिंग और तेज गति वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

रिपोर्ट- अमित शर्मा, झुंझुनूं