A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: काम करते-करते अचानक गिरा और हो गई मौत, उदयपुर की फ्रैक्ट्री से सामने आया हार्ट अटैक का डरावना वीडियो

Video: काम करते-करते अचानक गिरा और हो गई मौत, उदयपुर की फ्रैक्ट्री से सामने आया हार्ट अटैक का डरावना वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि काम करते समय अचानक एक व्यक्ति गिर जाता है। उसका साथी अन्य लोगों को बुलाकर लाता है। थोड़ी देर में वहां कई कर्मचारी जुट जाते हैं और बेहोश सहकर्मी को अस्पताल ले जाते हैं।

Heart attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT फैक्ट्री में काम करते व्यक्ति को हार्ट अटैक

राजस्थान के उदयपुर से एक डरावना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति फैक्ट्री में काम करते समय अचानक गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय रहते इलाज मिलता तो हार्ट अटैक के पीड़ित की जान बच सकती थी।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। वह अचानक सिर के बल गिरा। इस पर साथ काम करने वाले लोगों ने उसे संभाला और हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार शाम की है। बुधवार को इसका वीडियो सामने आया।

फैक्ट्री के बाहर विरोध प्रदर्शन

बुधवार को मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण बड़ी फैक्ट्री के बाहर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। मौके पर हालात को देखते हुए 2 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। देर शाम पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में परिजन और फैक्ट्री प्रबंधन की बातचीत में 5 लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनी। मामला डबोक थाना इलाके का है।

सहकर्मी लेकर गए हॉस्पिटल

थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि उदयलाल प्रजापत पिछले 7 महीने से ढावा रोड स्थित मेवाड़ पॉलिटेक्स लिमिटेड फैक्ट्री में कार्यरत थे। मंगलवार शाम 4 बजे फैक्ट्री में काम करते समय उनको हार्ट अटैक आया और वह नीचे गिर गए। साथ काम करने वालों ने उदयलाल को संभाला और अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह ग्रामीण और परिजन फैक्ट्री के बाहर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करने लगे। थानाधिकारी ने बताया- स्थिति को देखते हुए डबोक और फतहनगर थाने की पुलिस मौके पर तैनात की गई। शव एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

(उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट)