1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पहले बदमाशों ने कार में तोड़तोड़ की, फिर महिला सामने आई तो स्कॉर्पियो से कुचलकर भागे, CCTV में कैद हुई घटना

पहले बदमाशों ने कार में तोड़तोड़ की, फिर महिला सामने आई तो स्कॉर्पियो से कुचलकर भागे, CCTV में कैद हुई घटना

एक गुट के लोग एक युवक के घर पहुंचे और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान घर से बाहर आई युवक की मां ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश महिला को कुचलते हुए भाग गए।

Udaipur- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT स्कॉर्पियो से कुचलकर भागे बदमाश

उदयपुर:  राजस्थान के उदयपुर में दो गुटों के बीच चल रही आपसी रंजिश के चलते एक गुट के लोगों ने एक युवक के घर पर जाकर कार पर पथराव किया। यह देखकर एक महिला आई और आरोपियों की स्कार्पियो के आगे खड़ी हो गई। आरोपियों ने भागने के प्रयास में स्कार्पियो से इस महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यशप्रताप और यशपाल के बीच चल रहा विवाद

पुलिस के अनुसार दो युवक यशप्रताप सिंह पुत्र भूपेन्द्रसिंह चुण्डावत निवासी नांदसा गंगापुर भीलवाड़ा हाल उदयपुर और यशपाल सिंह झाला निवासी मीनाड़ा चित्तौड़ हाल मॉली कॉलोनी के बीच में लम्बे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद में यशप्रताप सिंह के साथ उसका मित्र दिव्यराज सिंह भी साथ है। शुक्रवार दोपहर को यशप्रताप सिंह और यशपालसिंह के गुट बीच में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सभी अलग-अलग हो गए थे। 

दिव्यराज सिंह के घर पर गाड़ी में तोड़फोड़

दोपहर को यशप्रताप सिंह और उसके साथी यशपाल सिंह के सबसिटी सेंटर स्थित रेंटल कार के ऑफिस गए थे, जहां पर यशपाल सिंह नहीं मिला तो सभी हंगामा करते हुए चले आए। इस बात का यशपाल सिंह को पता चला तो वह अपने साथी यशर्वधन सिंह, विशाल शर्मा निवासी बेडवास, यशवर्धन सिंह चुंडावत उर्फ गोटी निवासी शोभजी का खेड़ा, नरेंद्र सिंह जैतावत उर्फ चिंटू निवासी भैसाणा  सहित 8-10 लोग एक स्कॉर्पियो, एक स्कॉर्पियो एन, थार कार में सवार होकर दिव्यराज सिंह के कपिल विहार स्थित घर पर गए। 

बदमाशों को रोकने के लिए स्कॉर्पियों के आगे आईं

स्कार्पियों से चार-पांच बदमाश उतरे और घर के बाहर खड़ी कार पर लाठियों से हमला कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। यह देखकर घर में से दिव्यराज सिंह की मां उर्मिला कुंवर (52) पत्नी फतहसिंह गौड निवासी गोडों का खेड़ा कानोड़ हाल कपिल विहार प्रतापनगर आई। महिला को बाहर आता देखकर बदमाश स्कार्पियों में सवार होकर भागने लगे, यह देखकर उर्मिला कुँवर इस स्कार्पियों के सामने ही खड़ी हो गई तो बदमाशों ने स्कार्पियों नहीं रोकी और महिला को टक्कर मारकर उसे करीब सात-आठ फिट तक कुचलते हुए निकल गए। 

इलाज के दौरान हुई मौत

इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और तत्काल महिला को एक प्राइवेट हस्पिटल में ले जाया  गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर कारों में तोड़फोड़ और महिला को कुचलने की जानकारी मिलने पर मौके पर प्रतापनगर थानाधिकारी अजयङ्क्षसंह राव मय जाब्ते के पहुंचे। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया और आरोपियोंं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

रिपोर्ट-भगवान प्रजापत., उदयपुर

ये भी पढ़ें:
राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को फिर जेल, मीडिया के सामने दिया दर्दभरा बयान