1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. झालावाड़ः रात में पति से हुई लड़ाई तो महिला ने काट दी हसबैंड की जीभ, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

झालावाड़ः रात में पति से हुई लड़ाई तो महिला ने काट दी हसबैंड की जीभ, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

राजस्थान में एक महिला पति से लड़ाई हुई तो उसकी जीभ ही दांतों से काट दी। जीभ कटकर अलग हो गई है। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती युवक- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अस्पताल में भर्ती युवक

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पति से विवाद के बात विवाहित महिला ने अपने पति की जुबान दांतों से काट दी। महिला के पति को परिजन बकानी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ के लिए रेफर कर दिया। 

पति की जीभ काटने के बाद सुसाइड करने की कोशिश

पति की जीभ काटने के बाद रवीना ने कमरे के अंदर की कुंडी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने काफी समझा। इसके बाद उसने कुंडी खोली। बताया जा रहा है कि महिला का पति से झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने पति की जुबान ही काट डाली। 

रात में पति से हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, बकानी कस्बे के ज्योति नगर निवासी कन्हैयालाल सेन की शादी सुनेल क्षेत्र के कादे नगर निवासी रवीना सेन के साथ डेढ़ महीने पहले हुई थी। घायल पति के छोटे भाई ने बताया कि एक दिन पहले ही रवीना के पिता उसको ससुराल बकानी छोड़कर चले गए थे। रात को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पत्नी रवीना ने पति कन्हैयालाल की जुबान काट दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी के बीच रात में किस बात को लेकर विवाद हुआ था। 

महिला को भेजा गया मायके वालों के पास

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। महिला के परिजनों को बुलाकर उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं घायल कन्हैया लाल सेन के परिजन अभी पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला के पति की करीब आधी जीभ कट गई है। वह बोल सकते हैं या नहीं इलाज के बाद इसकी जानकारी सामने आ पाएगी। 

रिपोर्ट- अनीस, झालावाड़