A
Hindi News राजस्थान शादी के 3 महीने बाद पति को प्रेमी से मरवा दिया, दिखाया सड़क हादसा, खौफनाक साजिश का ऐसे हुआ खुलासा

शादी के 3 महीने बाद पति को प्रेमी से मरवा दिया, दिखाया सड़क हादसा, खौफनाक साजिश का ऐसे हुआ खुलासा

आशीष मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही अपने पति की हत्या करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

श्रीगंगानगरः सात फेरो के संग पति-पत्नी का बना पवित्र रिश्ता शादी के तीन माह बाद ही तब कलंकित हो गया, जब पत्नी ने ही अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या करवा दी। रिश्तो को कलंकित करने वाली यह घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र के 1-KLM गांव की है। जहां पत्नी अंजलि ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति आशीष की ह्त्या करवा दी।

हत्या के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

आशीष को क्या पता था की वह जिस लड़की के साथ 7 फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध रहा है,वही पवित्र बंधन उसकी मौत का कारण बन जाएगा। दरअसल, 30 जनवरी की रात 9 बजे रावला पुलिस को सूचना मिली कि थी कि गांव 1- KLM में सड़क किनारे पति-पत्नी बेहोश हालत में पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान आशीष और महिला (पत्नी) अंजली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को रावला सीएचसी में भर्ती कराया जहां, डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक आशीष की पत्नी अर्जु उर्फ अंजली (23 वर्ष) निवासी सादुलशहर (श्रीगंगानगर) ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। जिसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी को बुलाकर पति को मरवाया

27 वर्षिय आशीष की शादी तीन महीने पहले अंजली से हुई थी। बताया जाता है की अंजलि शादी से पहले अपने प्रेमी सजूं के साथ रिलेशन में थी और वह अशीष के साथ अपनी शादी से खुश नहीं थी। इसी के चलते अंजलि शादी के कुछ दिनों बाद ही अपने पीहर लौट गई। वहां उसने अपने पुराने प्रेमी संजय उर्फ संजू के साथ मिलकर आशीष की हत्या का प्लान बनाया।अंजलि सादुलशहर में अपने प्रेमी के साथ मिलकर आशीष की हत्या का प्लान तैयार करने के बाद वापस अपने ससुराल 1- KLM गांव लौटी और रोजाना की तरह रात में खाना खाने के बाद पति आशीष के साथ 30 जनवरी को सड़क पर घूमने का बहाना बनाकर उसे सुनसान जगह पर ले गई। जहां अंजलि ने अपने प्रेमी संजय को फोन कर बुलाया। संजय अपने साथियों रोहित उर्फ रॉकी, बादल उर्फ सिद्धार्थ को साथ लेकर आशीष के घर से 200 मीटर दूर गांव को जाने वाली सड़क पर पहुंचे और झाड़ियों में छिप गए।

जब आशीष और अंजली वहां पहुंचे,तो अंजली के इशारे पर आरोपियों ने आशीष पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए और उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद गले में मफलर डालकर आशीष का गला घोंट दिया। जिसमें आशीष की मौत हो गई। हत्या के बाद अंजली ने आशीष का मोबाइल और अपने कान के झुमके आरोपियों को देकर उन्हें मौके से भगा दिया,ताकि घटना को लूट या एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके।

जांच में खुली पोल

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरु की तो जांच में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग के चलते आशीष की पत्नी ने उसकी अपने ही पति अशीष की हत्या करवाई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षिय संजय उर्फ संजू,जगदंबा कॉलोनी श्रीगंगानगर, 20 वर्षीय रोहित उर्फ रॉकी निवासी सादुलशहर,20 वर्षीय बादल उर्फ सिद्धार्थ,जगदंबा कॉलोनी श्रीगंगानगर और अर्जु उर्फ अंजली वर्षीय 23 सादुलशहर, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आशीष के घर में उसके माता-पिता और चाचा-चाची रहते हैं। चाचा बजीर चंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि भतीजा आशीष अपनी पत्नी अंजू के साथ शुक्रवार रात 9 बजे खाना खाकर रोज की तरह घूमने गए थे। जब दोनों सड़क के किनारे चाननराम के खेत के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने आशीष को टक्कर मार दी थी। जिससे आशीष की मौत हो गई।