1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर पहुंची चोरनियां! एक ने बातों में उलझाया तो दूसरी गहने लेकर भागी, देखें वीडियो

ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर पहुंची चोरनियां! एक ने बातों में उलझाया तो दूसरी गहने लेकर भागी, देखें वीडियो

जयपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी का एक शातिर तरीका सामने आया है। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची युवती ने पहले ज्वेलर से गहने दिखाने को कहा और फिर बातचीत में उलझाकर मौका मिलते ही सोने के गहने पार कर दिए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला बजाज नगर थाना इलाके का है।

चोरी करके भागती हुई युवती- India TV Hindi
Image Source : REPORTER चोरी करके भागती हुई युवती

जयपुरः राजस्थान के जयपुर से गहनों की चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्राहक बनकर आई एक युवती लाखों रुपये की कीमत वाला गहनों का डिब्बा लेकर भाग गई। ग्राहक बनकर आए इन लोगों ने पहले जौहरी से कुछ गहने दिखाने को कहा। फिर उन्होंने कर्मचारियों को बातों में उलझाया और सही मौका पाकर सोने के गहने लेकर भाग गई। यह पूरी घटना दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह घटना जयपुर के बजाज नगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई।

दुकानदार को बातों में उलझाया

जानकारी के मुताबिक, एक महिला खरीदारी के बहाने ज्वेलरी शॉप पर पहुंची थी। उसके साथ एक युवती भी थी। दोनों ने ज्वेलर से अलग-अलग गहने दिखाने को कहा। ज्वेलर उन्हें गहने दिखाने में व्यस्त रहा और इसी दौरान युवती ने मौका देखकर सोने की अंगूठियां और टॉप्स चोरी कर लिए। वारदात के बाद जब दुकान में गहनों की जांच की गई तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी दुकान के अंदर गहने देखते और दुकानदार का ध्यान भटकाते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ज्वेलर की शिकायत पर बजाज नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यहां देखें वीडियो

इस वारदात में खास बात यह है कि आरोपी महिलाएं किसी तोड़फोड़ या जबरदस्ती के जरिए दुकान में नहीं घुसीं। वे बाकायदा ग्राहक बनकर आई, सामान्य तरीके से गहने देखीं और दुकानदार को बातचीत में व्यस्त रखकर चोरी कर ली। यानी कुछ ही मिनटों में दुकान के भीतर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर गहने पार कर दिए गए।   

चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

ज्वेलरी शॉप में चोरी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला और एक युवती दुकान में गहनें देख रही हैं। इस बीच युवती मौका पाकर गहनें जेब में समेट लेती है। इसके बाद वह गहनों का डिब्बा लेकर भाग गई।

यहां देखें वीडियो

इसी दौरान दुकानदार भी फुर्ती दिखाते हुए युवती का पीछा किया। ताजा जानकारी के मुताबिक, युवती को दुकानदार ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले अभी हाल में डूंगरपुर में पुलिस ने महिलाओं का हुलिया बनाकर जंगल में छिपे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ेंः धौलपुर में पानी से भरी रोड पर जाते समय कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, चार लोगों की मौत; कई घायल