1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. कल इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, सफलता के साथ धन लाभ के भी बन रहे योग, जानिए कौन सी हैं 6 जुलाई की लकी राशियां

कल इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, सफलता के साथ धन लाभ के भी बन रहे योग, जानिए कौन सी हैं 6 जुलाई की लकी राशियां

कल, 6 जुलाई 2026 को ग्रहों की शुभ स्थिति 4 राशियों के लिए खास संयोग बना रही है। इन राशि के जातकों को सफलता, धन लाभ, पारिवारिक सहयोग और नए अवसर मिलने की संभावना है। जानिए क्या आपकी राशि भी इस लकी लिस्ट में शामिल है।

06 July 2026 Lucky Rashi - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC 6 जुलाई 2026 की लकी राशियां

कल का दिन कई राशियों के लिए खास हो सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 6 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल के कारण इन राशि के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में बेहतर परिणाम मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं कल किन 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

  1. कर्क राशि: कल का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिलने के योग हैं। आपकी सकारात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अच्छी प्रगति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि काम का दबाव रहने से थकान महसूस हो सकती है।
  2. वृश्चिक राशि: आपके लिए सोमवार खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। साहित्य, कला या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बड़े भाई से कुछ नया सीखने को मिलेगा। रचनात्मक कामों में कुछ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और दांपत्य जीवन में भी आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा।
  3. मकर राशि: आपके लिए कल का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। विरोधी भी आपके व्यवहार और उदारता की सराहना करेंगे। कल सभी काम समय से पूरे होंगे। दोस्तों और परिवार का सहयोग बना रहेगा, वहीं संतान से भी सुखद समाचार मिल सकता है। लेकिन किसी नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा और बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। कुछ चीजों में लोगों से उलझने से बचें। दोस्तों से रिश्ते बेहतर होंगे।
  4. मीन राशि: कल का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा। दिनचर्या बदलने से कुछ काम पूरा करने में समय लगेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने और ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। कल आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और दिन बेहतर तरीके से बीतेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: जुलाई का दूसरा हफ्ता 4 राशियों के लिए उपलब्धियों भरा, लेकिन 2 राशियां रहें सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

More Rashifal News