1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. सोमवार के दिन वृषभ-कन्या समेत इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी-पैसा हर मोर्चे लाभ के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

सोमवार के दिन वृषभ-कन्या समेत इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी-पैसा हर मोर्चे लाभ के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

सोमवार के दिन कुछ राशि वालों पर महादेव की खास कृपा दो सकती हैं। 4 राशि के जातकों के लिए कई अच्छे योग बन रहे हैं। इन्हें नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में इन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं। जानिए कौन-सी हो सकती हैं कल की सबसे लकी राशियां।

07 september 2026 Lucky Rashi, kal ki bhagyashli rashiyan, 07 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 07 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां

7 सितंबर, सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति संकेत दे रही है कि 4 राशियों को धन, करियर, परिवार और निजी जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सोमवार के दिन कौन-सी राशियों की किस्मत चमक सकती है। यहां पढ़िए 7 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियों का राशिफल। 

वृषभ राशि: आपके लिए सोमवार का दिन काफी शानदार रह सकता है। किसी रिश्तेदार को उधार दिए हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है, जिसका इस्तेमाल आप अपने जरूरी कामों में कर सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ के अवसर बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते मधुर रहेंगे।

सिंह राशि: इन जातकों के लिए सोमवार लाभ लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी और सफलता का अनुभव होगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। पुराना कर्ज चुकाने में भी सफलता मिल सकती है। परिवार के लोग आपके किसी काम की सराहना करेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी और पार्टनर के साथ डिनर या कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की उम्मीद है।

कन्या राशि: आपके लिए दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और पहले से चल रही किसी EMI के पूरा होने से राहत मिल सकती है। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को काम में फायदा होगा, जबकि ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम के प्रति आपकी सक्रियता के लिए समाज में सम्मान भी मिल सकता है।

मीन राशि: आपके लिए 7 सितंबर का दिन नई शुरुआत के लिहाज से खास रहेगा। करियर में नया कदम उठाने की सोच रहे हैं तो परिस्थितियां आपका साथ देंगी। आमदनी के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं और व्यापारियों को भी लाभ मिल सकता है। किसी खास मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी। हालांकि, बेवजह की चिंताओं में उलझने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: साप्ताहिक बिजनेस राशिफल 7 से 13 सितंबर 2026: इन 3 राशियों के कारोबार में आएगी जबरदस्त तेजी, तरक्की-मुनाफे के संकेत

More Rashifal News