1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Lucky Rashiyan 10 June 2026: बुधवार के दिन इन 5 राशियों पर बप्पा का आशीर्वाद, क्रिएटिव फील्ड वालों को नए अवसर, कारोबारियों को भी लाभ

Lucky Rashiyan 10 June 2026: बुधवार के दिन इन 5 राशियों पर बप्पा का आशीर्वाद, क्रिएटिव फील्ड वालों को नए अवसर, कारोबारियों को भी लाभ

10 June 2026 Lucky Rashi:10 जून 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के चलते मिथुन समेत 5 राशि वालों को करियर, धन और सफलता के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जानिए किस राशि के लिए दिन कितना शुभ रहेगा और किन लोगों की किस्मत चमकने वाली है।

10 June 2026 Lucky Rash- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 10 June 2026 Lucky Rash

Kal Ki Lucky Rashi, 10 June 2026: 10 जून 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल के कारण कई जातकों को करियर, धन और नए अवसरों का लाभ मिल सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए दिन खास और भाग्यशाली साबित होने के संकेत हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियों के बारे में।

मिथुन राशि

कल का दिन मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। दूरसंचार या किसी माध्यम से अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है और व्यापार में तेजी आने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने की संभावना है। आर्टस के स्टूडेंट और संगीत जगत के लोगों के लिए के लिए दिन अच्छा रहेगा है।

कर्क राशि

इन जातकों के लिए कल सफलता का दिन साबित हो सकता है। करियर और निजी जीवन में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। किसी बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा और कामकाज में नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है। घर में छोटी पार्टी का आयोजन होने से परिवार में भी खुशनुमा माहौल बन सकता है। आर्किटेक्ट फील्ड के लोगों को किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

कल का दिन सिंह राशि वालों के लिए नए अवसर और प्रगति लेकर आ सकता है। काम को बेहतर तरीके से करने के नए विचार मिलेंगे, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम या नए कॉन्ट्रैक्ट से लाभ मिलने के संकेत हैं। बिल्डर्स के लिए दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा।  घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

आपके लिए कल का दिन नई उमंगों भरा रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पढ़ाई और करियर में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कल आपको अपनी काबिलियत दिखने का मौका मिलेगा और काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। हालांकि, कल किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें, वरना काम में मन नहीं लगेगा। 

धनु राशि

कल का दिन तरक्की और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। आपकी योजनाएं लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि, कल आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। इसके अलावा किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट करते समय बजट को ध्यान में रखें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

 

More Rashifal News