10 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आ सकता है। किसी को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, तो किसी के लिए नौकरी, कारोबार और प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं किन 4 राशियों के लिए शनिवार का दिन खास रहने वाला है। पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल।
- मेष राशि: आपके लिए शनिवार का दिन सुखद रहने वाला है। जमीन या मकान खरीदने की दिशा में अच्छी संभावना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी या काम के सिलसिले में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह निभाएंगे। वैवाहिक जीवन में भी सुख और सामंजस्य बना रहेगा।
- सिंह राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे। दोस्तों की मदद से आमदनी के नए अवसर मिलने की संभावना है, जिनका लाभ उठाकर आप आर्थिक स्थिति बेहतर बना सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का आनंद लेने का मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन सकारात्मकता होने के संकेत हैं।
- कन्या राशि: आपके लिए दिन कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और धन की बचत करने के नए तरीके सीख सकते हैं। इससे भविष्य की आर्थिक योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। घर की जिम्मेदारियां आप समझदारी से पूरा करेंगे। रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे और पसंदीदा गतिविधियों में हिस्सा लेकर मन को सुकून मिलेगा।
- धनु राशि: इन जातकों के लिए शनिवार का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। किसी रिश्तेदार को उधार दिए गए पैसे वापस मिलने की संभावना है, जिससे जरूरी काम पूरे कर पाएंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है, जबकि नौकरी करने वालों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। बातचीत के जरिए नजदीकियां बढ़ सकती हैं। पहले से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: हस्त नक्षत्र और इंद्र योग में करें ये उपाय, धन की तंगी होगी दूर और कारोबार में बढ़ेगी तरक्की! जानें क्या करना होगा
More Rashifal News