10 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। भाग्य के सितारे संकेत वृश्चिक, धनु समेत 4 राशियों के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं। इस राशि के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, किसी को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, तो किसी के अटके काम पूरे होने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं 10 सितंबर की 4 लकी राशियां और उनका राशिफल।
- वृश्चिक राशि: आपके लिए गुरुवार का दिन शानदार रहेगा। आपके काम से खुश होकर बॉस प्रमोशन कर सकते हैं। आपकी बातचीत करने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी और इसका लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और अनुभवी वकील की सलाह लें। इंटरव्यू या वायवा देने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
- धनु राशि: इन जातकों के लिए 10 सितंबर का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के साथ परिवार में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो अधिकारी की मदद से पूरा होने के योग हैं। खेल-कूद से जुड़े छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं और अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। इस राशि के जातकों का मन अध्यात्म की ओर मन बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
- मकर राशि: आपके लिए गुरुवार का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। आपके सोचे हुए कई काम पूरे होंगे और आप नए कार्यों की योजना बनाएंगे। बिजनेस को लेकर नए विचार आएंगे। शारीरिक परेशानियों से राहत मिलने के कारण आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आप कुछ समय एकांत में बितायेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे।
- कुंभ राशि: इस राशि के जातकों लिए यह दिन लाभदायक रहेगा। जिस चीज के लिए आपने मेहनत की है, उसे हासिल करने में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ शुरू किया गया कोई काम भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। किसी करीबी के माध्यम से आर्थिक फायदा होने के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। पढ़ने-लिखने से मन तरोताजा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके अंदर सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: बाबा नीम करौली के कंबल का क्या था रहस्य, जानें क्यों आज भी कैंची धाम में चढ़ाई जाती है यह खास चीज
More Rashifal News