1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा कल का दिन, धन-करियर में मिलेंगे अच्छे मौके, ये हैं 11 जुलाई की लकी राशियां

इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा कल का दिन, धन-करियर में मिलेंगे अच्छे मौके, ये हैं 11 जुलाई की लकी राशियां

कल कुछ राशियों को सकारात्मक बदलाव मिलने के संकेत हैं। किसी को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं तो किसी को कारोबार में लाभ होने की संभावना है। परिवार, आर्थिक और निजी मामलों में भाग्य इन राशियों का साथ देगा। जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां।

11 July 2026 Lucky Rashi - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC AND CANVA 11 जुलाई 2026 की लकी राशियां

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग पड़ता है। 11 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन रहेगा। ऐसे में कल कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक मामलों में मजबूती और परिवार में खुशियों के योग बनने से 4 राशियों के लिए दिन खास रहेगा। आइए जानते हैं 11 जुलाई 2026 की उन लकी राशियों के बारे में, जिनके लिए दिन शुभ रहने वाला है।

मेष राशि: आपके लिए कल का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। परिवारिक समस्या का समाधान आपसी बातचीत से निकल सकता है, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। जॉब वालों को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए सुबह की सैर फायदेमंद रहेगी।

वृष राशि: आपके लिए कल का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। निजी कामों के लिए समय निकालने से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और फाइनेंस से जुड़े काम समय पर पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से चल रही ईएमआई या कर्ज से जुड़ी परेशानी खत्म होने के संकेत हैं। हालांकि दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि: इन जातकों के लिए 11 जुलाई का दिन यादगार बन सकता है। व्यापार में किसी बड़ी डील से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार और काम के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। घर की सजावट या सुधार से जुड़े फैसले ले सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।

कुंभ राशि: आपके लिए कल का दिन खास रहने वाला है। नई चीजें सीखने की इच्छा आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुका हुआ पैसा या आय का कोई स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। मेहनत और सही रणनीति से किए गए कामों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: शुक्र ग्रह की राशि में चंद्रमा का गोचर, 12 जुलाई तक इन 3 राशियों पर भाग्य मेहरबान, हर मोर्चे पर मिलेगी कामयाबी

More Rashifal News