1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 15 अक्टूबर 2026 लव राशिफल: गुरुवार के दिन नीच राशि में रहेंगे चंद्रमा, प्रेम जीवन में सतर्कता बरतें 3 राशियां

15 अक्टूबर 2026 लव राशिफल: गुरुवार के दिन नीच राशि में रहेंगे चंद्रमा, प्रेम जीवन में सतर्कता बरतें 3 राशियां

चंद्रमा गुरुवार के दिन अपनी नीच राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में मेष सहित कुछ राशियों को आज के दिन प्रेम जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। विस्तार से पढ़ें 15 अक्टूबर का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC लव राशिफल

चंद्रमा 15 अक्टूबर को पूरे दिन अपनी नीच राशि वृश्चिक में संचार करेंगे। चंद्रमा की स्थिति के चलते मेष, मिथुन और वृश्चिक राशियों को लव लाइफ में सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। हालांकि वृषभ, कर्क सहित कुछ राशियों की लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रह सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

मेष राशि

नीच राशि के चंद्रमा के प्रभाव से आज लव लाइफ में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सतर्क रहें। पार्टनर की किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

आपके लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ आपसी समझ और नजदीकियां बढ़ सकती हैं। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास एंट्री हो सकती है।

मिथुन राशि

काम के तनाव का असर आपके प्रेम जीवन पर आज देखने को मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएं और अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करें ताकि दूरियां आप दोनों के बीच न आएं।

कर्क राशि

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से बहुत शानदार रह सकता है। पार्टनर का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप दोनों मिलकर भविष्य की किसी योजना पर चर्चा कर सकते हैं।

सिंह राशि

रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अगर आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल साबित हो सकता है। 

कन्या राशि

छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। आपसी बातचीत से रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। 

तुला राशि

आज आपको अपने प्रेमी का भरपूर स्नेह मिलेगा। आर्थिक मामलों या पारिवारिक मुद्दों पर पार्टनर की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृश्चिक राशि 

चंद्रमा आपकी ही राशि में नीच के हैं, जिससे स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और पार्टनर पर शक करने से बचें।

धनु राशि

दूर रह रहे पार्टनर से कोई मीठी बात या शुभ समाचार मिल सकता है। रिश्तों में नयापन और उत्साह देखने को मिल सकता है। 

मकर राशि 

आज साथी के साथ समय बिताना आपके तनाव को दूर कर सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी पुराने मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।

कुंभ राशि 

प्रेम जीवन में चली आ रही पुरानी समस्याएं आज दूर हो सकती हैं। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि 

वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में आज मिठास देखने को मिल सकती है। आप अपने साथी की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच का बंधन और मजबूत होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

घर में नहीं टिकता पैसा और बनी रहती है अशांति? वास्तु के ये 7 नियम बदल सकते हैं माहौल, जानें क्या करें

More Rashifal News