1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. रविवार को चमकेगा इन 4 राशियों के भाग्य का सूर्य, करियर से कारोबार तक हर मोर्चे पर मिलेगी खुशखबरी, ये हैं कल की लकी राशियां

रविवार को चमकेगा इन 4 राशियों के भाग्य का सूर्य, करियर से कारोबार तक हर मोर्चे पर मिलेगी खुशखबरी, ये हैं कल की लकी राशियां

कल का दिन कुछ राशियों के जातकों के लिए शानदार रह सकता है। इन राशियों को धन लाभ, काम में सफलता, नई जिम्मेदारी और परिवार से जुड़ी खुशियां मिल सकती हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां।

kal ki bhagyashli rashiyan, 16 अगस्त 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST कल की भाग्यशाली राशियां

16 अगस्त 2026, रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के प्रभाव से 4 राशियों को काम, कारोबार, करियर और पारिवारिक जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, किसी को लंबे समय से अटके काम में सफलता मिलेगी, तो किसी के लिए आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं 16 अगस्त की लकी राशियों का राशिफल। देखें आपकी भी राशि इसमें शामिल हैं।

वृषभ राशि

कल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए नई उम्मीद और उत्साह लेकर आएगा। लंबे समय से जिस चीज की इच्छा थी, वह पूरी हो सकती है। कामकाज में शुरू किए गए प्रयास समय पर पूरे होंगे। समाज में किए गए अच्छे कार्यों से सम्मान मिल सकता है। कारोबारियों को उम्मीद से बेहतर मुनाफा मिलने के योग हैं। हालांकि, बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। बिजनेस में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के साथ व्यावसायिक संबंध भी मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। लंबे समय की मेहनत का फल मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों की ओर भी आपका रुझान बढ़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

सिंह राशि

आपके लिए कल का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है, जिससे मानसिक दबाव कम होगा। किसी अनजान व्यक्ति से मिली महत्वपूर्ण सीख भविष्य में आपके काम आ सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने के संकेत हैं।

मीन राशि

कल का दिन आपके लिए बेहद शानदार रह सकता है। आपके मन में आने वाले नए विचारों को अमल में लाने का मौका मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिलने के संकेत हैं। ऑर्गेनिक कृषि से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं फाइनल ईयर के छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ पाएंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह कन्या-सिंह के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष-वृश्चिक राशि की बढ़ सकती है पढ़ाई की टेंशन

More Rashifal News