1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. शनिवार के दिन इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मां कालरात्रि की कृपा से धन लाभ और करियर में तरक्की के योग, ये हैं कल की लकी राशियां

शनिवार के दिन इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मां कालरात्रि की कृपा से धन लाभ और करियर में तरक्की के योग, ये हैं कल की लकी राशियां

नवरात्रि का सातवां दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। किसी को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, तो किसी के करियर में नए अवसर आ सकते हैं। जानिए कल किन राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।

17 october 2026 Lucky Rashi, kal ki bhagyashli rashiyan- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 17 अक्टूबर 2026 की लकी राशियां

17 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए नई उम्मीदें और सफलता के अवसर लेकर आ सकता है। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कल कुछ राशियों को अचानक धन लाभ, करियर में नए अवसर, नौकरी में तरक्की और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि का सातवां दिन किन राशियों के लिए दिन खास रहने वाला है। यहां जानिए कौन-सी हैं कल की लकी राशियां।

  1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक लिहाज से अच्छा रह सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुलने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बन सकती है। शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। मां कालरात्रि का स्मरण करके अपने काम की शुरुआत करें।
  2. वृष राशि: शनिवार के दिन वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। छात्रों के लिए करियर से जुड़ा कोई नया अवसर सामने आने की संभावना है। कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो परिवार के अनुभवी सदस्यों की सलाह जरूर लें। सामाजिक स्तर पर आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई उपयोगी उपहार खरीदने का विचार भी बना सकते हैं।
  3. मिथुन राशि: इन जातकों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से मिली जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के सुझाव से कमाई का कोई नया जरिया तलाशने में मदद मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, हालांकि सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
  4. कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करियर में आगे बढ़ने में मददगार साबित हो सकता है। पहले लिए गए फैसलों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार की किसी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाने से घर के लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: क्या घर के पौधे भी बदल सकते हैं आपकी किस्मत? वास्तु में इन पौधों को माना गया है शुभ

More Rashifal News