1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 18 जुलाई की लकी राशियां: कल इन 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, रुके काम होंगे पूरे, करियर और आर्थिक लाभ के योग

18 जुलाई की लकी राशियां: कल इन 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, रुके काम होंगे पूरे, करियर और आर्थिक लाभ के योग

कल 4 राशियों के लिए बेहद शुभ योग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सकारात्मक प्रभाव इन राशियों पर पड़ेगा। इन राशि के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सफलता के संकेत हैं। जानिए कौन सी है 4 सबसे लकी राशियां, जिनका कल के दिन किस्मत पूरा साथ देगी।

18 जुलाई 2026 की लकी राशियां, Kal Ki Lucky Rashiyan- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 18 जुलाई 2026 की लकी राशियां

शनिवार, 18 जुलाई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए एक जैसा नहीं रहने वाला। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जहां कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं चार राशियों के लिए यह दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि कौन सी 4 राशियों पर कल किस्मत सबसे ज्यादा मेहरबान रहने वाली है।

  1. वृषभ राशि: आपके लिए कल का दिन लाभदायक रहने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से अच्छा अवसर मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और करीबी लोगों से मुलाकात मन को सुकून देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के साथ दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।
  2. कन्या राशि: आपके लिए दिन आत्मविश्वास और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। विरोधी भी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। लंबे समय से अटका हुआ या उधार वापस मिलने की संभावना है। कारोबार में अच्छी वृद्धि के संकेत हैं, वहीं कला, संगीत या फिल्म जगत से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से घर का वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य भी आपका पूरा साथ देगा।
  3. मकर राशि: आपको करियर और बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। अगर किसी नए काम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अच्छे लाभ की संभावना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसानी से पूरे होंगे। शाम का समय परिवार के साथ सुखद बीतेगा।
  4. मीन राशि: आपके लिए कल का दिन बेहद यादगार हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 18 जुलाई की रात शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, 3 राशियों की सेहत और आर्थिक पक्ष पर पड़ सकता है बुरा असर

More Rashifal News