1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. कन्या समेत इन 4 राशियों के लिए रविवार का दिन बेहद शुभ, आय बढ़ने और करियर में तरक्की के हैं योग, ये हैं कल की लकी राशियां

कन्या समेत इन 4 राशियों के लिए रविवार का दिन बेहद शुभ, आय बढ़ने और करियर में तरक्की के हैं योग, ये हैं कल की लकी राशियां

कल कुछ राशि के जातकों के लिए सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। कल कुछ राशि को जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे तो कहीं आय में बढ़ोतरी और नए अवसर मिलने की संभावना है। जानिए कल, 19 जुलाई 2026 की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

19 जुलाई 2026 की लकी राशियां, Kal Ki Lucky Rashiyan- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 19 जुलाई 2026 की लकी राशियां

रविवार, 19 जुलाई का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कल 4 राशियों कर किस्मत के सितारे खास तौर पर मेहरबान रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के चलते इन राशियों को करियर, कारोबार, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कल किन 4 राशियों की किस्मत सबसे ज्यादा चमकने वाली है।

मेष राशि:

  • कल का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है।
  • लंबे समय से अटके हुए कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है।
  • कारोबार, खासकर ट्रैवल से जुड़े लोगों को उम्मीद से बेहतर लाभ मिल सकता है।
  • परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है और घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का भी योग है।
  • वैवाहिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि

  • आपके लिए रविवार नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
  • पुराने तनाव कम होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के नए अवसर मिल सकते हैं।
  • अतिरिक्त आय के स्रोत बनने की संभावना है।
  • नए बिजनेस में निवेश करने का विचार बना सकते हैं।
  • किसी पुराने मित्र से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।

धनु राशि

  • आपके लिए कल का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी योजना और मेहनत रंग ला सकती है।
  • कारोबार में किसी बड़ी कंपनी के साथ समझौता होने के संकेत हैं, जिससे अच्छा लाभ मिल सकता है।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।
  • परिवार और प्रेम संबंधों में भी तालमेल बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि

  • इस राशि वाले जातकों को कल किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
  • आय बढ़ने की संभावना है और किसी नए बिजनेस पार्टनरशिप का प्रस्ताव भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
  • आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
  • बिजनेस मीटिंग या प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन में आपकी छाप मजबूत होगी, जिससे बड़ा फायदा होने की संभावना है।
  • जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या से राहत मिलेगी।
  • जीवनसाथी का पूरा सहयोग भी मिलेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: मनचाहे जीवनसाथी की तलाश होगी पूरी, गुप्त नवरात्रि में आजमाएं ये उपाय, बनेंगे जल्द शादी के योग!

More Rashifal News