1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 20 सितंबर 2026 लव राशिफल: आज किसी तीसरे का दखल प्रेम जीवन में पैदा कर सकता है दूरियां, संभलकर रहें 3 राशियां

20 सितंबर 2026 लव राशिफल: आज किसी तीसरे का दखल प्रेम जीवन में पैदा कर सकता है दूरियां, संभलकर रहें 3 राशियां

रविवार के दिन कुछ राशियों को प्रेम जीवन में संभलकर रहना होगा। किसी तीसरे शख्स का दखल दूरियों का कारण बन सकता है। विस्तार से पढ़ें 20 सितंबर का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC लव राशिफल

रविवार 20 सितंबर के दिन चंद्रमा धनु राशि में संचार करेंगे। इस दिन वृषभ सहित कुछ राशियों को प्रेम जीवन में संभलकर रहना होगा। किसी तीसरे शख्स का दखल प्रेम जीवन में दूरियां पैदा कर सकता है। हालांकि, कुछ राशियों को सुखद परिणाम भी आज के दिन मिल सकते हैं। यहां विस्तार से पढ़िए आज का लव राशिफल

मेष राशि 

आपके लिए दिन शुभ साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिल सकता है। 

वृषभ राशि 

आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको गलती से भी किसी तीसरे शख्स को रिश्ते के बीच नहीं आने देना चाहिए नहीं तो अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। 

मिथुन राशि 

आपके लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ दिल की बातें हो सकती है। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। 

कर्क राशि 

पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। इसकी वजह कोई तीसरा शख्स हो सकता है। आपको खुलकर बात करके स्थिति को संभालना चाहिए। 

सिंह राशि 

आज के दिन पार्टनर और आपके बीच आयी दूरी कम हो सकती है। रोमांटिक समय आप पार्टनर के साथ गुजार सकते हैं। 

कन्या राशि 

कन्या वालों किसी तीसरे की सलाह को सुनकर पार्टनर के बारे में गलत राय न बनाएं। अगर कोई शंका मन में है तो पार्टनर से खुलकर बात करें। 

तुला राशि 

तुला वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। अपनी बातों से पार्टनर को अपनी ओर आप आकर्षित कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

दांपत्य जीवन में आज के दिन खुशियां आ सकती हैं। आप पार्टनर को किसी तरह का सरप्राइज भी आज के दिन दे सकते हैं। 

धनु राशि 

आज के दिन आप पार्टनर में सच्चा दोस्त पाएंगे। जो लोग सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज के दिन किसी खास से हो सकती है। 

मकर राशि 

मकर वालों आपको अपनी बातों को लेकर स्पष्ट रहने की आवश्यकता होगी। अगर गोलमोल बातें करेंगे तो पार्टनर का विश्वास आप पर से कम हो सकता है। 

कुंभ राशि 

मित्रों और पार्टनर के साथ खुशनुमा दिन बीत सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि 

लव लाइफ में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। पार्टनर को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका दें, इससे रिश्ते में सुधार आएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

चित्रा नक्षत्र में आ रहे हैं बुध! 21 सितंबर के बाद इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बंपर धन लाभ के योग

More Rashifal News