1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. इन 4 राशियों के लिए सोमवार का दिन रहेगा शानदार, बड़ी डील से फायदा और अटके काम पूरे होने के योग, ये हैं आज की लकी राशियां

इन 4 राशियों के लिए सोमवार का दिन रहेगा शानदार, बड़ी डील से फायदा और अटके काम पूरे होने के योग, ये हैं आज की लकी राशियां

सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीद और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। आज का दिन 4 राशियों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। कारोबार में लाभ और नौकरी में सफलता के संकेत इन राशियों के दिन को खास बना रहे हैं। जानिए कौन-सी हैं 21 सितंबर की लकी राशियां।

21 september 2026 Lucky Rashi, 21 सितंबर 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 21 सितंबर 2026 की लकी राशियां

हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर अलग-अलग राशियों पर देखने को मिलता है। कुछ लोगों के लिए दिन सामान्य रहता है, जबकि कुछ राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के साथ नए अवसर भी मिल सकते हैं। 21 सितंबर 2026 को भी कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 4 राशि के जातकों के लिए दिन खास रह सकता है। जानिए 21 सितंबर 2026 की लकी राशियों का राशिफल

  1. वृषभ राशि: सोमवार का दिन आपके लिए आर्थिक लिहाज से अच्छा रह सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने के अवसर बन सकते हैं, जिससे अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कमाई के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं। किसी परेशानी को लेकर दोस्तों से बातचीत करना फायदेमंद रहेगा, उनके सुझाव से समाधान मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।
  2. कर्क राशि: इन जातकों के लिए 21 सितंबर का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। आप जिस भी काम को पूरी ईमानदारी और लगन से करेंगे, उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अटका जरूरी काम पूरा हो सकता है। नौकरी से जुड़ी कोई उलझन भी दूर हो सकती है और कामकाज बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, वहीं दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है।
  3. तुला राशि: सोमवार का दिन तुला आपके लिए कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर बन सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में दूसरों से चर्चा या सलाह लेना उपयोगी साबित होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में पहले से ज्यादा मधुरता आएगी। छात्र किसी कठिन विषय को बेहतर तरीके से समझने के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस की मदद ले सकते हैं। 
  4. कुंभ राशि: इन जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। ऑफिस में काम की सराहना होगी और सीनियर्स भी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। आर्थिक लाभ के साथ आय के नए स्रोत मिलने के योग हैं। किसी अधिकारी की मदद से सरकारी काम पूरा हो सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी मन को खुश कर सकती है। पारिवारिक परेशानी दूर होने से राहत महसूस होगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: कुशा की अंगूठी पहनकर ही क्यों किया जाता है धार्मिक अनुष्ठानों का संकल्प? जानिए इस पवित्र घास का महत्व

More Rashifal News