बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण 4 राशियों का दिन शानदार बीतेगा। इन्हें करियर, कारोबार, परिवार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। चलिए जानते हैं कि कल किस्मत किन राशियों का सबसे ज्यादा साथ देगी। यहां पढ़िए 22 जुलाई 2026 की भाग्यशाली राशियों के बारे में।
मेष राशि: कल का दिन इन जातकों के लिए नई खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार का माहौल संतुलित रहने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सलाह से किसी करीबी का महत्वपूर्ण काम बन सकता है। कानून और न्याय से जुड़े लोगों को लंबे समय से की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। फ्रीलांस काम करने वालों के लिए पुराने क्लाइंट्स के साथ नए अवसर बनने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृष राशि: आपके लिए बुधवार का दिन काफी अनुकूल रहने की संभावना है। लंबे समय से बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने का सही समय रहेगा। किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिल सकता है। कल कई नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। कारोबार में मित्रों के सहयोग से नए और लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी।
धनु राशि: आपके लिए कल का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी। व्यापार से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। परिवार की किसी पुरानी चिंता का हल मिलने से राहत महसूस होगी। जॉब वालों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जबकि राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। किसी बड़े पैनल से जुड़ सकते हैं।
कुम्भ राशि: कल का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना होगी। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। युवाओं को करियर से जुड़े नए अवसर मिलने की संभावना है। नया कारोबार डालने की योजना बना रहे लोगों को परिवार का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स मार्केटिंग को समझने के लिए टीचर्स की मदद लेंगे, जो भविष्य में काम आएगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहने के संकेत हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 22 जुलाई 2026 का पंचांग: बुधवार को है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
More Rashifal News