A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 22 May 2026 Ka Rashifal: शुक्रवार के दिन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

22 May 2026 Ka Rashifal: शुक्रवार के दिन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

22 May 2026 Ka Rashifal: आज (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

22 May 2026 Ka Rashifal: आज (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके ध्रुव योग लग जायेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आइए ऐसे में आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं 22 मई 2026 का राशिफल।   

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आज आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 2

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कुछ बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। आज कुछ मामलों पर आप विचार कर सकते हैं। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 6

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। आज रोज की अपेक्षा ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आज आपका मन किसी नए काम को करने में लगेगा, आप उत्साहित होकर काम करेंगे।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 1

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का हर संभव प्रयास करेंगे, इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 4

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको नई सलाह मिल सकती है। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनेंगे।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 6

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। संतान से खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आज आपको धन लाभ मिल सकता है।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी। छात्र आज कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 4

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप नया करतब सीखने का प्रयास करेंगे। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज एक बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज अपनी खास बात किसी से शेयर ना करें। आज माता जी की सलाह से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होगा।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं, उनको आज बढ़िया ऑफर भी मिलेगा। वकालत कर रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

  • शुभ रंग - ऑरेंज
  • शुभ अंक - 6

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। माता-पिता के मार्गदर्शन में नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनायेंगे। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिल सकती है। जिससे दोस्ती और मजबूत होगी।

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 8

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज अगर यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से व्यस्त रहेगे।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 9

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा तथा घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगा।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

More Rashifal News