23 June 2026 Lucky Rashi: 23 जून 2026, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास तौर पर शुभ रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण मेष समेत 4 राशियों के जातकों को करियर, कारोबार, मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ सफलता के नए अवसर भी मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कल 23 जून 2026 की राशियां कौन-सी है और इन्हें किन मोर्चों किस्मत का साथ मिल सकता है।
- मेष राशि: कल का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा, जिससे परिवार और आसपास के लोग प्रभावित होंगे। समाज में किए गए कार्यों की सराहना मिल सकती है। कारोबार से जुड़ी किसी पुरानी परेशानी का समाधान निकलने के संकेत हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
- तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई सफलताएं हासिल हो सकती हैं। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।
- धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन उत्साह और सफलता लेकर आ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने के योग हैं। विद्यार्थियों और खेलकूद से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।
- कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों के लिए 23 जून का दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हो सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, इन 4 राशियों की किस्मत लेगी मोड़, करियर-नौकरी में गोल्डन टाइम शुरू
More Rashifal News