Shani Favourite Rashi 23 May Rashifal 2026: शनिवार का दिन शनि की प्रिय राशियों मकर और कुंभ के लिए खास और शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को कामकाज, परिवार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। जहां एक ओर मकर राशि वालों का दिन उत्तम रहेगा और जिम्मेदारियों के साथ नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे उनका भाग्य मजबूत होता नजर आएगा। यहां विस्तार से जानिए शनि की प्रिय राशियों के लिए कल का दिन कैसा बीतेगा।
मकर राशि वाले किसी नये काम की बनाएंगे योजना
मकर राशि वालों आपका दिन उत्तम रहेगा। हालांकि, पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम की गति बढ़ेगी, इससे आपका काम समय से पूरा हो सकता है। किसी बात को लेकर भाई-बहन के साथ विचार करेंगे, किसी नये काम की योजना बना सकते है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, किसी काम में उनकी सलाह कारगर साबित होगी।
कुंभ राशि को मिलेंगे अचानक धन लाभ के अवसर
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ा बड़ा मौका आपके सामने आयेगा। जिससे लाभ पाने में आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: तुला राशि की बढ़ेगी व्यस्तता, ट्रांसफर की दिक्कत होगी दूर, अपनी बातों से करेंगे प्रभावित, पढ़िए दैनिक तुला राशिफल
More Rashifal News