बुधवार के दिन चंद्रमा शनि की राशि मकर में संचार करेंगे। चंद्रमा की स्थिति के चलते कुछ राशियों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। खासकर मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि कुछ लोगों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। यहां विस्तार से पढ़िए आज का लव राशिफल।
मेष राशि
आज के दिन पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। आपके प्रेम जीवन में तरोताजगी आ सकती है।
वृषभ राशि
आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज के दिन मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपकी समझ बेहतर हो सकती है।
मिथुन राशि
आज पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें वरना गलतफहमी पैदा हो सकती है। जितना पार्टनर की बातें सुनेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रह सकता है। पार्टनर में सच्चा दोस्त आज के दिन आपको नजर आ सकता है।
सिंह राशि
आज आप प्रेम जीवन में तनाव का सामना कर सकते हैं। जबरदस्ती पार्टनर पर अपने फैसले थोपने से आपको बचना चाहिए।
कन्या राशि
नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं।
तुला राशि
आज के दिन प्रेम और दांपत्य जीवन में इस राशि के जातकों को सुखद परिणाम मिल सकते हैं। कुछ लोग खरीदारी करने या घूमने निकल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करने से आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।
धनु राशि
प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आज के दिन देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
मकर राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर हो सकता है।
कुंभ राशि
पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। शांत रहकर स्थिति को संभालने का प्रयास आपको करना चाहिए।
मीन राशि
रिश्तों में ताजगी और प्रेम आज के दिन बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे दिन खुशनुमा रह सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
हाथ की उंगलियों पर बने 4 चिह्न माने जाते हैं शुभ, आर्थिक उन्नति और मान-सम्मान प्राप्ति का संकेत
More Rashifal News