1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. सोमवार को इन 3 राशियों पर महादेव की विशेष कृपा, नौकरी-कारोबार में तरक्की मिलने के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

सोमवार को इन 3 राशियों पर महादेव की विशेष कृपा, नौकरी-कारोबार में तरक्की मिलने के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

24 अगस्त को कुछ राशियों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। 3 राशियों के लिए कार्यक्षेत्र और धन से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं। साथ ही अटके मामलों में समाधान की उम्मीद है। जानें कल की लकी राशियों के बारे में, जिनके लिए कल का दिन खास रह सकता है।

kal ki bhagyashli rashiyan, कल की भाग्यशाली राशियां, कल की लकी राशियां- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 26 अगस्त 2026 की भाग्यशाली राशियां

24 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कल 3 राशि वालों के लिए कामकाज, करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं। वहीं, परिवार और निजी जीवन में भी सकारात्मक माहौल रहने के संकेत हैं। किसी को अपने काम के लिए सम्मान मिल सकता है, तो किसी के सामने सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कल की लकी राशियों का राशिफल

  1. मेष राशि: आपके लिए 24 अगस्त का दिन खास रहने वाला है। आपके काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे और आपकी सराहना हो सकती है। आप जिस काम को शुरू करेंगे, उसे प्लानिंग के अनुसार समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और कामकाज में आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। अगर आपका कोई कोर्ट से संबंधित मामला चल रहा है, तो उसके सुलझने की उम्मीद बन सकती है। हालांकि किसी से बातचीत करते समय अपनी निजी बातें साझा करने से बचें।
  2. तुला राशि: कल का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कुछ लोग भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता देंगे। इससे आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आपको सम्मान मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अवसर बनेंगे। किसी पुराने अनुभव की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी करीबी से मन की बात शेयर करेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।
  3. कुंभ राशि: आपके लिए सोमवार का दिन नई खुशियां लेकर आ सकता है। आपने अपने काम और भविष्य को लेकर जो सपने देखे हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खुद को साबित करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार में सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा, जिससे शांति का माहौल रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है और सफलता की दिशा में आप एक कदम आगे बढ़ेंगे। प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय बिताने से मन को ताजगी और सुकून महसूस होगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: घर में अपनाएं ये उपाय, बढ़ेगी सेहत और सुख-समृद्धि, जानिए वास्तु शास्त्र के 6 आसान नियम

More Rashifal News