24 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है। शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बीच कुछ जातकों को करियर में आगे बढ़ने, आर्थिक स्थिति सुधारने और परिवार का सहयोग पाने के अवसर मिल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, किसी को नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं, तो किसी के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कल की 4 लकी राशियों का राशिफल।
मिथुन राशि
24 अक्टूबर का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। काम के प्रति आपकी लगन और समर्पण आपको सफलता की ओर आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आपको फायदा हो सकता है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखकर काम करेंगे, तो कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी।
तुला राशि
इन जातकों के लिए शनिवार का दिन सुखद रह सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक आयोजन या मनोरंजक यात्रा की योजना भी बन सकती है। आपके फैसले लाभकारी साबित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, रोजगार तलाश रहे युवाओं को किसी अच्छी जगह से अवसर मिलने की संभावना है।
धनु राशि
कल का दिन धनु राशि वालों के लिए उत्साह से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याएं लगातार प्रयासों के बाद सुलझ सकती हैं। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर भी मिल सकता है। वहीं, सिलाई के काम से जुड़े लोगों को ग्राहकों से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।
मीन राशि
शनिवार का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिलने और वेतन में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कारोबारियों को भी टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े काम में सुधार देखने को मिल सकता है। भाइयों के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने में किसी सदस्य की मदद मिल सकती है। इसके अलावा किसी बुजुर्ग की सहायता करने से संतोष मिलेगा। हालांकि, काम का दबाव बढ़ने से ओवर टाइम करना पड़ सकता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों की हो सकती है मौज, नौकरी में तरक्की और बिजनेस में मुनाफे के योग, 6 नवंबर तक निपटा लें महत्वपूर्ण काम!
More Rashifal News