1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. मेष-सिंह समेत इन 4 राशियों की रहेगी मौज, करियर-धन और रिश्तों में मिल रहे शुभ संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

मेष-सिंह समेत इन 4 राशियों की रहेगी मौज, करियर-धन और रिश्तों में मिल रहे शुभ संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

मेष, वृष समेत 4 राशियों के लिए 27 अगस्त का दिन कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। नौकरी, कारोबार और निजी जीवन से जुड़े मामलों में इन्हें लाभ मिलने के योग हैं। नई उपलब्धियां मिलने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। जानिए कौन सी कल की लकी राशियां

kal ki bhagyashli rashiyan, कल की भाग्यशाली राशियां, कल की लकी राशियां- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 27 अगस्त 2026 की लकी राशियां

गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। 27 अगस्त को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते इन्हें करियर में नए मौके मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। वहीं, पारिवारिक और प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कौन सी हैं कल की लकी राशियां, क्या आपकी राशि भी इस लिस्ट में शामिल हैं? चलिए जानते हैं कल की लकी राशियों के राशिफल से। 

  1. मेष राशि: इन जातकों के लिए गुरुवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है। जॉब तलाश लोगों को किसी MNC से जॉब का प्रस्ताव या कॉल मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोर्ट से जुड़े मामले में भी आपके पक्ष में फैसला आने के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के लोग भी आपके कामों में सहयोग करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना है तो दिन अनुकूल है। महिलाओं के लिए भी दिन राहत भरा रहेगा।
  2. वृष राशि: आपके लिए कल का दिन शानदार रह सकता है। आपके आकर्षक और चंचल स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बॉस काम से प्रभावित होकर आपकी तारीफ कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है। छात्रों के लिए भी दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। हालांकि वाहन खरीदने की योजना को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
  3. सिंह राशि: कल का दिन आपके महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कई जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे और आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। कारोबार के सिलसिले में दोस्त के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। घर में नन्हे मेहमान के आगमन से माहौल और खुशनुमा होने की संभावना है। 
  4. तुला राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन बेहद शुभ संकेत दे रहा है। कारोबार में अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। किसी भी नए काम की शुरुआत माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करना फायदेमंद रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। हालांकि किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना उसे दोबारा करना पड़ सकता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: इस साल रक्षाबंधन पर अग्नि पंचक का भी साया, जानें किन कामों से रहना होगा दूर

More Rashifal News