1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 4 सितंबर 2026 का लव राशिफल: जन्माष्टमी के दिन 3 राशियों को प्रेम जीवन में मिल सकते हैं सुखद परिणाम, जानें सभी 12 राशियों का हाल

4 सितंबर 2026 का लव राशिफल: जन्माष्टमी के दिन 3 राशियों को प्रेम जीवन में मिल सकते हैं सुखद परिणाम, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज जन्माष्टमी के पावन दिन पर कुछ लोगों को प्रेम जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यहां विस्तार से पढ़ें 3 सितंबर 2026 का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC लव राशिफल

4 सितंबर 2026 का लव राशिफल: शुक्रवार 4 सितंबर के दिन कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि में होंगे जिसके चलते शुभ परिणाम कुछ लोगों को प्रेम जीवन में मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज के दिन लव लाइफ में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। विवाहित लोग किसी धार्मिक स्थल पर पार्टनर के साथ जा सकते हैं। 

वृषभ राशि 

आज उच्च के चंद्रमा आपके प्रेम संबंधों के लिए शुभ साबित होंगे। अच्छे परिवर्तन आपको भी प्रेम जीवन में देखने को मि सकते हैं। गिलेशिकवे आज के दिन दूर होंगे। 

मिथुन राशि

लव लाइफ में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। अपनी बातों को पार्टनर पर थोपने से आपको बचना चाहिए। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों  के लिए दिन सुखद साबित होगा। आज कुछ सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं। 

सिंह राशि

लव लाइफ में आज के दिन तालमेल देखने को मिलेगा। हालांकि इस राशि के जातकों को क्रोध को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। 

कन्या राशि 

कन्या वालों को पार्टनर से आज के दिन सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा जिससे आपको खुशी प्राप्त होगी। 

तुला राशि 

आज पार्टनर आपको आदर और सम्मान देगा। उनके व्यवहार में अच्छे बदलाव देखकर आप प्रसन्न हो सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

आज पार्टनर के साथ आपके संबंधों में सुधार आ सकता है। कुछ लोग रोमांटिक डिनर पर आज के दिन जा सकते हैं। 

धनु राशि 

किसी तीसरे व्यक्ति को प्रेम संबंधों के बीच न आने दें वरना दिक्कतें रिश्ते में आ सकती हैं। 

मकर राशि 

चंद्रमा की स्थिति के चलते आपके प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है। अगर मनमुटाव हुआ था तो आज के दिन दूर होने की संभावना है। 

कुंभ राशि 

आज आपको पारिवरिक जीवन में अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। विवाहित लोग जीवनसाथी को अच्छा उपहार आज दे सकते हैं। वहीं प्रेमी जोड़े भी पार्टनर को रिझाने के लिए कुछ नया कर सकते हैं। 

मीन राशि

आज आपको प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा। किसी तीसरे व्यक्ति की बात को सुनकर पार्टनर को लेकर गलत राय बनाने से आपको बचना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

ज्योतिष के चारों शुभ ग्रह जन्माष्टमी के दिन रहेंगे अनुकूल अवस्था में, कर्क-तुला सहित 4 राशियों को मिल सकते हैं सुखद परिणाम

More Rashifal News