1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. शुक्रवार को इन 4 राशियों पर प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

शुक्रवार को इन 4 राशियों पर प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

6 नवंबर को कुछ राशि वालों के लिए कई मामलों में सकारात्मक संकेत हैं। वृषभ, तुला समेत 4 राशियों के लिए व्यापार-नौकरी में तरक्की और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। जानिए इन राशियों के लिए कल का दिन क्या खास लेकर आ सकता है।

6 november 2026 lucky rashi- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 6 नवंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां

6 नवंबर 2026 कुछ राशियों के लिए तरक्की, आर्थिक लाभ और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर लेकर आ सकता है। इनके लिए नौकरी में सफलता मिलने, व्यापार में मुनाफे और आय के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है, जो 4 राशियों के लिए बेहद लकी हो सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कौन-सी राशियों को किन मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल।  

वृषभ राशि: व्यापार में होगा लाभ

6 नवंबर का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। व्यापारियों को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा मुनाफा मिलने की संभावना है। निवेश से जुड़े नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

तुला राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आपके मन में नए विचार आ सकते हैं, जिनसे उन्हें अपने कामकाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। व्यापार में लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। संगीत और कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: धन लाभ के बनेंगे योग

इन जातकों के लिए शुक्रवार आर्थिक लिहाज से अनुकूल रह सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को बड़े-बुजुर्गों की सलाह से फायदा मिल सकता है। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके काम को आसान बना सकता है। व्यापारियों को आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। हालांकि, किसी भी बड़े फैसले से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा।

मकर राशि: नौकरी में मिल सकती है तरक्की

6 नवंबर का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। वेतन में बढ़ोतरी या करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार में लाभ होने से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: धनतेरस पर जरूर पढ़ें यह कथा, मां लक्ष्मी और यमराज से जुड़ा है इसका गहरा महत्व

More Rashifal News