1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 8 अक्टूबर 2026 लव राशिफल: मेष और कुंभ वालों के प्रेम जीवन में आ सकती है बहार, कन्या-मकर वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026 लव राशिफल: मेष और कुंभ वालों के प्रेम जीवन में आ सकती है बहार, कन्या-मकर वाले रहें सतर्क

आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे जिसके चलते कुछ राशियों के प्रेम जीवन मे सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। विस्तार से पढ़ें 8 अक्टूबर का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC लव राशिफल

बुधवार 8 अक्टूबर को चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे और देर रात को कन्या में गोचर कर जाएंगे। गुरुवार के दिन शुक्ल योग भी रहेगा। आज का दिन मेष और कुंभ सहित कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। हालांकि कुछ राशियों को सतर्कता भी प्रेम जीवन में बरतनी होगी। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

मेष राशि

 आज का दिन गलतफमियों को दूर करने के लिए बेहतरीन है। पार्टनर से खुलकर बातें हो सकती हैं। कुछ लोग लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताते भी नजर आ सकते हैं।  

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन में अच्छे चेंज आपको देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के जो लोग सिंगल हैं वो मिंगल कर सकते हैं। प्रेम का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है।  

मिथुन राशि

आज आप पार्टनर से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। बीते दिनों की बातें आज पार्टनर के साथ हो सकती हैं।  

कर्क राशि

पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कुछ लोग जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। 

सिंह राशि

इस राशि के लोग पार्टनर को खूबसूरत गिफ्ट आज के दिन दे सकते हैं। लव लाइफ में आज के दिन रोमांस बढ़ सकता है। रिश्ते में तरोताजगी आएगी। 

कन्या राशि

आज के दिन आपको पार्टनर के साथ झगड़ने से बचना चाहिए नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

तुला राशि

लव लाइफ में नयापन आज के दिन देखने को मिल सकता है। पार्टनर राज की बातें आपके साथ शेयर कर सकता है। 

वृश्चिक राशि

रिश्ते में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। अपने साथी की बात को ध्यान से सुनें, इससे संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले पार्टनर के साथ रोमांटिक क्षण बिता सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग पार्टनर के सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।

मकर राशि

काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, हालांकि रात के समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ में खूबसूरत बदलाव आ सकते हैं। कुछ लोग पार्टनर से मिलने का प्लान भी आज बनाएंगे। 

मीन राशि

पार्टनर की बातें आप गौर से सुनेंगे जिसके चलते उनका आप पर विश्वास बढ़ेगा। प्रेम के रिश्ते में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

कुंडली के लग्न से पता करें कौन सा ग्रह देगा शुभ फल, कौन सा ग्रह है आपके लिए अशुभ?

More Rashifal News