9 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए खुशियों और तरक्की के अवसर लेकर आएगा। शुक्रवार का दिन 4 राशियों के लिए कारोबार में मुनाफा, आर्थिक परेशानियां दूर होने और अधूरे काम पूरे होने के संकेत दे रहा है। परिवार और रिश्तों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 9 अक्टूबर की लकी राशियों के बारे में, जिन्हें किस्मत का साथ मिल सकता है। पढ़िए शुक्रवार की लकी राशियों का राशिफल।
मेष राशि: पढ़ाई और काम में राहत
आपके लिए कल का दिन प्रसन्नता लेकर आ सकता है। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी उलझनों में राहत मिलने की उम्मीद है। वे अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए नई दिनचर्या भी बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग मोबाइल से दूरी बनाकर अपने काम पर ध्यान देंगे, जिससे कार्यक्षमता बेहतर होगी। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार करना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।
वृष राशि: व्यापार में साझेदारी से लाभ
इन जातकों के लिए कल का दिन अनुकूल रह सकता है। योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपका काम आसान बनाएगा। बिजनेस पार्टनर्स के जरिए बेनिफिट मिलने की संभावना है। परिवार वालों से संबंध बेहतर होंगे। संतान की ओर से खुशी मिलने के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण या गोपनीय बात की जानकारी मिल सकती है।
मिथुन राशि: धन लाभ के साथ नए मौके
आपके लिए शुक्रवार का दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। कारोबार आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। उधार वापस मिलने से आर्थिक राहत मिल सकती है। व्यापार में किसी व्यक्ति के माध्यम से फायदा होने की उम्मीद है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पहले से शुरू किए गए कई काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं।
तुला राशि: मिल सकता है बड़ा प्रोजेक्ट
इन जातकों के लिए शुक्रवार का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। राइटर्स को नई कहानी या रचना के लिए सराहना मिल सकती है। परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। वहीं,पेंटिंग बनाने वालों को किसी बड़े प्रदर्शनी मंच पर कलाकृति प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 11 अक्टूबर को शुक्र-मंगल का केंद्र दृष्टि योग: 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत
More Rashifal News