Mithun Rashifal 1 May 2026: मिथनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रह सकता है। कारोबारी भी 1 मई को मुनाफा पा सकते हैं लेकिन साझेदारी में कारोबार करने वालों को सतर्क रहना होगा। सामाजिक स्तर पर आपको अपने दोस्तों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों से अच्छी सीख शुक्रवार के दिन मिल सकती है। तो आइए ऐसे में विस्तार से जानते हैं 1 मई का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग क्या रहेगा।
आज का मिथुन राशिफल 1 मई 2026
शुक्रवार का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। 1 मई के दिन आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिलायेगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन महसूस हो सकता है। शुक्रवार के दिन आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे। शुक्रवार के दिन आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। भरोसेमंद और खास व्यक्ति आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। सेहत को लेकर इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, योग-ध्यान करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें 5 मंत्रों का जप, आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के मिलेंगे अवसर
कुंडली में बुध कमजोर हो या दे रहा हो अशुभ प्रभाव, 4 मुखी रुद्राक्ष कम करेगा इसका नकारात्मक असर, जानिए फायदे और महत्व
More Rashifal News