1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: कन्या-वृश्चिक समेत इन 3 राशियों का जीवन होगा खुशहाल, करियर क्षेत्र में मिलेगी उन्नति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: कन्या-वृश्चिक समेत इन 3 राशियों का जीवन होगा खुशहाल, करियर क्षेत्र में मिलेगी उन्नति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा।आज के दिन मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि समेत सभी को कैसे फल मिलेंगे, आइए जानते हैं।

आज का राशिफल - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 8 बजकर 41 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत और पृथ्वी लोक की भद्रा है। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

आज का मेष राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का मेष राशिफल

आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन अच्छा है, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। साथ ही आई. टी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी आज जॉब का ऑफ़र मिल सकता है। आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को आज बेहतर अवसर मिलेंगे।

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

आज का वृषभ राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का वृषभ राशिफल

आज आप व्यापार में नई प्लानिंग से कार्य करेंगे। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा , जिससे व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। आज आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में अधिक धन लाभ होगा, आपकी आय में वृद्धि होगी। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे और करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

  • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

आज का मिथुन राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का मिथुन राशिफल

आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आप जरूरतमंद की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे, जिससे उनका भी जीवन सहज हो सके। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाईन करने को मिल सकता है। आज व्यापार में लाभ होने की संभावना है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला

आज का कर्क राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का कर्क राशिफल

आज आपको आर्थिक रूप से अपने करीबियों से मदद मिलेगी। आज करियर में आपको अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आज आपको नकारात्मक सोच से भी बचना होगा। आज आप परिवार के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। 

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- वाइलेट

आज का सिंह राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का सिंह राशिफल

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे तथा आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

आज का कन्या राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का कन्या राशिफल

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा और आप कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे। आज इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल जायेगा। 

  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- मेजेंटा

आज का तुला राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का तुला राशिफल

आज आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। आज परिवार का माहौल भी खुशनुमा बन रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ी डील मिलने से धन लाभ होगा। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे। आज आप ऑफिस में बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, जिससे आपके प्रमोशन के चांस बढ़ सकते हैं।

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

आज का वृश्चिक राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन उत्तम बना रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। आज ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी। आज आप दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। आज आप कोई जरूरी चीज कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए आज आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए।

  • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

आज का धनु राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का धनु राशिफल

आज आपको बच्चो से अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आज आपका मन पढने – लिखने में थोड़ा ज्यादा लगेगा , जिसकी वजह से आपका सेलेबस कम्पलीट हो जायेगा।

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

आज का मकर राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का मकर राशिफल

आज आप जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी और आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। साथ ही कार्य क्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को आज स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिलेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है।

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- सिल्वर

आज का कुंभ राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का कुंभ राशिफल

आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया भी प्राप्त होगा। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। साथ ही किसी काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे लेकिन आज आपको जल्दबाजी में फैसला करने से बचना चाहिए।

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

आज का मीन राशिफल: 

Image Source : India Tvआज का मीन राशिफल

आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कामकाज में सहकर्मियों .का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम आसानी से हो जायेगा।

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Pitru Paksha: इन 7 स्थलों पर पिंडदान करने से पितरों को मिलती है मुक्ति, जानें इन स्थानों के नाम और महत्व

Surya Grahan Upay: सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए क्या करें? वेदों में बताए गए हैं ये उपाय

More Rashifal News