A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 20 March 2026 ka Rashifal: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की मेष और वृषभ वालों पर रहेगी खास कृपा, मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़िए दैनिक राशिफल

20 March 2026 ka Rashifal: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की मेष और वृषभ वालों पर रहेगी खास कृपा, मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़िए दैनिक राशिफल

20 March 2026 Ka Rashifal: चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। ग्रह-नक्षत्र और नवरात्र के दूसरे दिन का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज 20 मार्च 2026 का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज 20 मार्च 2026 का राशिफल

20 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। आज रात 10 बजकर 15 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और भगवान झूलेलाल की जयंती भी मनायी जायेगी। ब्रह्म योग, रेवती नक्षत्र और नवरात्र के दूसरे दिन का प्रभाव सभी राशियों की सेहत, पेशेवर और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है। 

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आज नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 8

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यवसाय के वर्तमान गतिविधियों में सुधार आएगा। आज नया अनुबंध मिलने की भी संभावना है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत अमल करें। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 7

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। आज कार्य क्षेत्र में अपना तथा कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। व्यवसाय से संबंधित कार्यों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए जल्दी ही प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 6

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। अगर आप लेखक है तो आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत करेंगे। आज अपनी ऊर्जा को एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए भी उचित दिन है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामला हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढायें, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

  • शुभ रंग - रेड
  • शुभ अंक - 2

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आज सभी काम सुचारु रूप से चलते जाएंगे। परंतु सहयोगियों को उनके काम में ज्यादा टोका-टाकी करना और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। आज ऑफिस के कार्यभार से कुछ राहत मिलेगी। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां ब्रह्मचारिणी का नाम ले कर नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग - ब्लू
  • शुभ अंक - 8

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आज व्यक्तिगत व्यस्तताओं की वजह से कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति बहुत ही कम रहेगी, परंतु सभी कार्य सुचारु रूप से बनते जाएंगे। आज नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 4

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज घर में त्योहार संबंधी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। घर में भी साज सज्जा संबंधी किसी बदलाव पर योजना बन सकती है। धार्मिक कार्य भी संपन्न होगा। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 6

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आय की स्थिति मध्यम रहने की वजह से बजट का ध्यान जरूर रखेंगे। अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाएं। भाइयों के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए आपको प्रयास करना होगा। आज किसी दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग - येलो
  • शुभ अंक - 1

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने का अनुकूल समय है। साथ ही परिजनों का सहयोग आपके निर्णय लेने में मदद कर सकता है। सराहनीय कार्य की वजह से आपको विशेष सम्मान भी मिल सकता है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, कारोबार में बरकत होगी।

  • शुभ रंग - ग्रीन
  • शुभ अंक - 2

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम सामने आने वाले हैं। पिछले समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप खुद को रिलेक्स महसूस करेंगे। इस समय कई प्रकार की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियां बन रही हैं। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 5

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति का वातावरण बनेगा। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी शांति पूर्ण समय बीतेगा। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

  • शुभ रंग - मैरून
  • शुभ अंक - 6

मीन राशि

मीन राशि वालों आज अकारण शुरू हुई समस्याएं माता की कृपा से पूरी तरह समाप्त हो जायेंगी। आज सूझबूझ और विवेक से काम करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेगी। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ भी बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यायाम करने से, स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी। मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सिंह-तुला सहित 4 राशियों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, प्रेम जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें लव राशिफल 

More Rashifal News