1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, शुभ फलों की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, शुभ फलों की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदयातिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। जानिए आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदयातिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 17 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दीवाली का पर्व मनाया जायेगा।  मेष, मिथुन, सिंह, धनु समेत कई लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए दिन कैसा है।

आज का मेष राशिफल: आज आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे

Image Source : India Tv आज का मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आज आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे।

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

आज का वृषभ राशिफल: आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा

Image Source : India Tvआज का वृषभ राशिफल

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। आज आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी। 

  • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मिथुन राशिफल: आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे

Image Source : India Tvआज का मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा।

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

आज का कर्क राशिफल: आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला दिन

Image Source : India Tvआज का कर्क राशिफल

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

आज का सिंह राशिफल: आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी

Image Source : India Tvआज का सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। 

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

आज का कन्या राशिफल: आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे

Image Source : India Tvआज का कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जियेंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा।

  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

आज का तुला राशिफल: बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी

Image Source : India Tvआज का तुला राशिफल

आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी ‌। आज किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छी तालमेल बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के साथ आराम की थी जरूरत होगी।

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- काला

आज का वृश्चिक राशिफल: आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा

Image Source : India Tvआज का वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाये। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। 

  • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- सिल्वर

आज का धनु राशिफल: धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे

Image Source : India Tvआज का धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। 

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

आज का मकर राशिफल: आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे

Image Source : India Tvआज का मकर राशिफल

आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी । एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है।

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

आज का कुंभ राशिफल: सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिलेगी

Image Source : India Tvआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिलेगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। 

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

आज का मीन राशिफल: आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी

Image Source : India Tvआज का मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। आज रात को अपने मित्रों से आप फोन परकाफी देर तक बातचीत करेंगे। 

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- ओरेंज

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Mata Lakshmi Ke 108 Naam: दिवाली पर करें माता लक्ष्मी के इन 108 नामों का जप, पूरी होगी हर मनोकामना

Weekly Career Horoscope: इस हफ्ते इन 3 राशियों का बढ़ सकता है तनाव, कार्यक्षेत्र में रहें बेहद सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल

More Rashifal News