1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 15 Oct 2025: बुध और पुष्य नक्षत्र के संयोग से बढ़ेगा सौभाग्य, आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 Oct 2025: बुध और पुष्य नक्षत्र के संयोग से बढ़ेगा सौभाग्य, आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15th October 2025: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ है। आज बुध ग्रह, साध्य योग और पुष्य नक्षत्र के संयोग से कई राशियों का भाग्य प्रबल रहेगा।मेष, कर्क और सिंह राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। वहीं, कन्या और तुला राशि वालों को संयम और धैर्य से निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।

आज का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा भी है। ऐसे में दिन विशेष फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं आज आपकी राशि के लिए दिन क्या संदेश लेकर आया है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। जहां मेष, कर्क और सिंह राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगे, वहीं तुला और मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। आगे जानें हर राशि का विस्तृत राशिफल

मेष राशि: करियर में नया बदलाव, बढ़ेगा आत्मविश्वास 

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मेष राशि वालों, छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी तथा रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिये बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग – रेड 
  • शुभ अंक – 2

वृष राशि: स्वास्थ्य में सुधार और आत्मविश्वास बढ़ेगा

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

वृष राशि वालों, आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपका स्वास्थ्य ठीक रखेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने दम पर हर काम करने की क्षमता रखेंगे। व्यवसायिक उतार-चढ़ाव और आर्थिक स्थिति के चलते परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करें। आज आप अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।

  • शुभ रंग – ब्राउन 
  • शुभ अंक – 3

मिथुन राशि: रिश्तों में मजबूती और जिम्मेदारी बढ़ेगी

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मिथुन राशि वालों, आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपके कामों में मदद भी करेंगे। आज स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति देखने को मिल सकती है, जिससे परिवार के लोग परेशान रहेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।

  • शुभ रंग – येलो 
  • शुभ अंक – 5

कर्क राशि: नई उमंगें और सफलता के अवसर

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

कर्क राशि वालों, आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। मीडिया तथा कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध मधुर बनाएंगे। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें, इससे घर का वातावरण सुखद रहेगा। आज कुछ समय बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ बिताएं, उनके अनुभवों से नई सीख मिलेगी।

  • शुभ रंग – पीच 
  • शुभ अंक – 9

सिंह राशि: घर में उत्सव और रिश्तों में नजदीकी

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। बच्चों के साथ क्रियाकलापों में रुचि लेना उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। अपने ध्यान को केंद्रित कर काम पूरा करें। आज जो भी चीज़ आपके लिए रुकावट बने, उसे नजरअंदाज करें।

  • शुभ रंग – सी ग्रीन 
  • शुभ अंक – 8

कन्या राशि: समस्या समाधान और कार्य में सुधार

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। वरिष्ठ सदस्य की सलाह से कार्य करें। तनाव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान देंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित काम हो सकते हैं। बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से वाद-विवाद से बचें। दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा।

  • शुभ रंग – ग्रे |
  • शुभ अंक – 1

तुला राशि: दोपहर बाद भाग्य साथ देगा

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। बढ़ते खर्चों में फिलहाल कटौती संभव नहीं है, लेकिन संयम से काम लें। गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान करें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। व्यक्तिगत और सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। योग्यता और कार्य क्षमता से कोई बड़ा मुकाम हासिल करेंगे।

  • शुभ रंग – रेड 
  • शुभ अंक – 8

वृश्चिक राशि: लाभदायक दिन और धार्मिक झुकाव

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें, इससे लाभ मिलेगा। अपनों की मदद करेंगे। व्यक्तिगत कारणों से व्यवसाय पर ध्यान कम रहेगा, लेकिन कर्मचारियों का सहयोग तनाव दूर करेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी मंदिर में समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग – पर्पल 
  • शुभ अंक – 7

धनु राशि: प्रमोशन और करियर में नई उपलब्धियां

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

धनु राशि वालों, आज का दिन उत्तम रहेगा। मौजूदा बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। ऑफिशियल यात्रा और प्रमोशन के योग हैं। दांपत्य जीवन में सम्मान और प्यार रहेगा। भावुकता में निर्णय न लें। आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। अपनी उपलब्धियों का बखान न करें।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 2

मकर राशि: कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी और काम में सफलता

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मकर राशि वालों, आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे और थोड़ी थकान महसूस होगी। अनुभवी लोगों की सलाह से बिजनेस को नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के साथ मूवी जाने का योग है। रुके हुए काम पूरे होंगे।

  • शुभ रंग – व्हाइट 
  • शुभ अंक – 8

कुंभ राशि: राहत और शुभ समाचार का दिन

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

कुंभ राशि वालों, आज का दिन शानदार रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। कहीं से सहयोग और सलाह मिलेगी। विदेश से शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। निवेश से पहले बड़ों की राय लें।

  • शुभ रंग – सिल्वर 
  • शुभ अंक – 9

मीन राशि: खुशियों और सामंजस्य से भरा दिन

Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मीन राशि वालों, आज योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या बनाएं। इससे कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बनेगा। व्यवसाय में गंभीरता से काम करें और किसी का मार्गदर्शन अवश्य लें। ऑफिस में अपनों की मदद लें, काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

  • शुभ रंग – ग्रीन 
  • शुभ अंक – 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें- Dhanteras Lucky Rashiyan: 18 अक्टूबर को बन रहा ये विशेष योग; धनतेरस पर तुला, कर्क और मकर राशि वालों के बदलेंगे सितारे

दिवाली की रात काली मिर्च के 11 दानों से कर लें ये खास टोटका, घर में आएगी समृद्धि और कभी नहीं होगी धन की कमी!

More Rashifal News