1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 7th Oct 2025: मेष, कर्क और धनु राशि वालों के लिए लकी होगा दिन, लेकिन मिथुन वालों को रहना होगा सतर्क, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7th Oct 2025: मेष, कर्क और धनु राशि वालों के लिए लकी होगा दिन, लेकिन मिथुन वालों को रहना होगा सतर्क, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7th October 2025: आज से कार्तिक महीने की शुरुआत होने जा रही है, यह दिन राशिफल 12 राशियों के जीवन में कई बदलाव लाया है। आज 7 अक्टूबर का का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगी। आज जानेंगे कि आज का दिन किस राशि के जातकों के लिए सौभाग्यशाली होगा और किस राशि वालों के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा।

आज का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7th October 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 9:18 तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9:31 तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1:28 तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दान की आश्विन पूर्णिमा है। आज से कार्तिक का महीना शुरू हो चुका है। 7 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास साबित होने वाला है।

मेष राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, तो वहीं वृषभ राशि वालों को पारिवारिक खर्चे कम करने पड़ सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और माता-पिता से रिश्ते बेहतर होंगे। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी दिया गया है।

मेष राशि: सेहत ठीक रहेगी

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी और रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिये बहुत मददगार साबित होंगे। आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

वृष राशि: स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान सही रखने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। व्यवसायिक उथल-पुथल और आर्थिक स्थिति की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3

मिथुन राशि: स्वास्थ्य को लेकर उलझन रहेगी

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। आज आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उलझन बनी रहेगी। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

कर्क राशि: दिन शानदार रहेगा

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज मीडिया और कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यावसायिक पार्टियों के साथ रिश्ते मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। आज कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएंगे, उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9

सिंह राशि: खुद पर यकीन करें

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। आज आप जरूरत से ज्यादा किसी भी व्यक्ति के ऊपर विश्वास करने से बचें और खुद पर यकीन करें। आज बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेना और सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा।

शुभ रंग: सी ग्रीन
शुभ अंक: 8

कन्या राशि: घर से जुड़ी किसी समस्या का मिलेगा हल

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। बेहतर होगा कि आप वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। आप उलझन से मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से रिलेटिड भी कोई काम हो सकता है। आज बिजनेस में आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। आज सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान देंगे। साथ ही सावधानी रखने से बिना रुकावट काम पूरे होंगे।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 1

तुला राशि: परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। इस समय आप अपने बढ़ते खर्चों में कटौती करने का प्रयास करेंगे। लेकिन आप धैर्य और संयम बनाये रखें, जल्द ही सब ठीक होगा। फालतू बातों में ध्यान ना दें, और अपने काम में ही व्यस्त रहें। आज दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि: व्यवसाय से ध्यान हटेगा

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज काफी हद तक आप खुद को पॉजिटिव महसूस करेंगे। आज आप ध्यान रखेंगे कि आपकी बात से किसी को आघात ना पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की देखभाल खुद करेंगे। आज व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन कर्मचारियों का सहयोग आपको उलझन मुक्त रखेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7

धनु राशि: मिल सकती है नई उपलब्धियां

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज मौजूदा बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके भी भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल जर्नी भी करनी पड़ सकती है। साथ ही प्रमोशन की भी संभावनाएं बन रही हैं। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भावनाएं रहेंगी तथा घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है, आज किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2

मकर राशि: खानपान पर दें विशेष ध्यान

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे और आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। आज राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक स्थिति आज अच्छी बनी रहेगी। आज अपने पर्सनल कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

कुम्भ राशि: उलझनों से राहत मिलेगी​

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। आज अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। इस राशि के विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे व्यक्तियों को शुभ सूचना मिल सकती हैं। आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9

मीन राशि: रिश्तों में आएगी मधुरता

Image Source : india tvआज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। नजदीकी रिश्तों से चल रहे मन-मुटाव दूर होने से रिश्तों में मधुरता आएगी। साथ ही परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। आज कोई भी छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह लेना जरूरी है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें-

Weekly Lucky Rashi: वृषभ, मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, निजी और प्रोफेशनल लाइफ में मिलेगी बड़ी सफलता

रविवार के दिन कर लें केसर और हल्की का ये उपाय, सुधर जाएगी फाइनेंशियल कंडिशन

More Rashifal News